यह 5 खिलाड़ी जो आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुए रिलीज

By Juhi Singh

Published on:

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। हर सीजन के बाद फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज सकती है। 2011 में पहली बार मेगा ऑक्शन हुआ था। मेगा ऑक्शन से पहले सीमित खिलाड़ी ही रिटेन किए जा सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को नहीं चाहते हुए भी अपने बड़े नामों को रिलीज करना पड़ता है। हालांकि इसके बाद भी आईपीएल इतिहास में कई खिलाड़ी हुए हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने कभी रिलीज नहीं किया। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताएंगे।

सुनील नरेन- कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2012 से पहले सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने थे। वह तब से टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं। तब से 3 मेगा ऑक्शन हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने एक बार भी वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को रिलीज नहीं किया

ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स

अंडर-19 क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद ऋषभ पंत ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नीलामी में अपने साथ जोड़ा। 2018 मेगा ऑक्शन और फिर 2022 मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने पंत को रिटेन किया था

शेन वॉर्न- राजस्थान रॉयल्स

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को 2008 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। 2011 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वॉर्न ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था। उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने कभी भी रिलीज नहीं किया

विराट कोहली- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली को आईपीएल 2008 से पहले अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा था। उसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा हैं। 17 साल में कभी भी आरसीबी ने विराट को रिलीज नहीं किया। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन भी हैं.

सचिन तेंदुलकर- मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2008 की नीलामी से पहले सचिन तेंदुलकर ऑइकन प्लेयर के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। 2013 में सचिन क्रिकेट आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद संन्यास ले लिया। सचिन को मुंबई ने कभी रिलीज नहीं किया