Sachin, SKY और Abhishek ने T2O World Cup के बीच साथ आकर बताया जीत का नया फॉर्मू

By Anjali Maikhuri

Published on:

Suryakumar Yadav T20 World Cup

Suryakumar Yadav T20 World Cup: ICC टी20 वर्ल्ड कप के मौके पर डीपी वर्ल्ड ने एक नया टीवी कैंपेन लॉन्च किया है, जिसका नाम है “गो बियॉन्ड”। इस कैंपेन में क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की सोच के तौर पर दिखाया गया है। फिल्म में सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा अलग अंदाज में नजर आते हैं। तीन अलग-अलग पीढ़ियों के खिलाड़ी मिलकर यह बताते हैं कि आगे बढ़ने के लिए पुराने रिकॉर्ड से आगे जाना जरूरी है।

Suryakumar Yadav T20 World Cup

इस फिल्म में क्रिकेट और लॉजिस्टिक्स को जोड़ा गया है। दोनों में एक ही बात समान है लगातार बेहतर बनते रहना। जैसे क्रिकेट में हर खिलाड़ी कुछ नया करना चाहता है, वैसे ही लॉजिस्टिक्स की दुनिया में भी हर दिन बेहतर प्लानिंग और नई सोच की जरूरत होती है। फिल्म यह दिखाती है कि असली तरक्की तब होती है जब हम अपनी ही सीमाओं को तोड़ने की कोशिश करते हैं।

सचिन तेंदुलकर फिल्म में अपने सफर की बात करते हैं। वह बताते हैं कि कैसे सौ शतकों के बाद भी सोच रुकनी नहीं चाहिए। सूर्यकुमार यादव अपने अंदाज में कहते हैं कि वह मैदान पर पहले से ज्यादा खुलकर खेलना चाहते हैं और हर दिशा में रन बनाना चाहते हैं। वहीं युवा बल्लेबाज Abhishek Sharma पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि उनका लक्ष्य पावरप्ले को पहले से ज्यादा धमाकेदार बनाना है।

Suryakumar Yadav T20 World Cup: नई पीढ़ी, नई सोच और नया जोश

 

Abhishek Sharma

इस कैंपेन की खास बात यह है कि इसमें अनुभव और जोश दोनों का मेल दिखता है। Sachin Tendulkar जहां अनुभव की आवाज हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव और Abhishek Sharma नई पीढ़ी की सोच को सामने रखते हैं। तीनों का संदेश साफ है सिर्फ जो हुआ है, उसी पर मत रुको, उससे आगे जाओ।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें इस कैंपेन का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। उनके अनुसार, क्रिकेट हो या कोई और काम, सफलता तभी मिलती है जब हम हर बार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। उन्होंने यह भी कहा कि टी20 वर्ल्ड कप युवा खिलाड़ियों के लिए खुद की पहचान बनाने का बड़ा मौका है।

अभिषेक शर्मा के लिए यह उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप है और वह इसे अपने करियर का अहम पड़ाव मानते हैं। उनका कहना है कि वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहते हैं और तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहते हैं।

Suryakumar Yadav T20 World Cup

Suryakumar Yadav

टीम इंडिया के कप्तान  Suryakumar Yadav के लिए यह टूर्नामेंट खास है क्योंकि भारत अपने घर में खेल रहा है। उनका मानना है कि यह सिर्फ ट्रॉफी जीतने का नहीं, बल्कि इतिहास बनाने का मौका है। भारत पहली बार खिताब बचाने वाली टीम बन सकता है।

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। सूर्यकुमार यादव ने अहम पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। आने वाले मैचों में टीम से इसी जज्बे की उम्मीद की जा रही है।

Also Read: T20 WC 2026: Bangladesh को मिला बड़ा धोखा Pakistan ने दिखा दी पीठ

Exit mobile version