Wonderful To Watch: सचिन तेंदुलकर का संजू सैमसन पर बड़ा बयान

By Anjali Maikhuri

Published on:

Sachin Praises Samson: कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली। यह मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा था और ऐसे दबाव वाले मैच में संजू ने कमाल का खेल दिखाया।

Sachin Praises Samson: बाव में खेली यादगार पारी

Sachin Praises Samson
Sachin Praises Samson

संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन इस बड़े मैच में उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मौके के खिलाड़ी हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी की। जब विकेट गिर रहे थे, तब भी वह शांत रहे और टीम को संभाले रखा।

Sanju Samson
Sanju Samson

उनकी 97* रन की पारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से रन चेज़ में सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने इस पारी के साथ Virat Kohli के 82 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। खास बात यह रही कि वह आखिर तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल में 29 बार रन चेज़ में ओपनिंग करने के बाद यह पहला मौका है जब वह अंत तक नाबाद रहे।

Sachin Praises Samson: दिग्गजों ने की खुलकर तारीफ

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

संजू की इस पारी के बाद भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों ने उनकी जमकर तारीफ की। महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सेमीफाइनल की जगह दांव पर थी, लेकिन टीम ने शानदार तरीके से दबाव संभाला। उन्होंने खासतौर पर संजू की शांत मौजूदगी की तारीफ की और कहा कि ऐसे खिलाड़ी पूरी टीम का हौसला बढ़ा देते हैं।

पूर्व स्पिनर Harbhajan Singh ने भी कहा कि आज संजू ने हम सबको गर्व महसूस कराया। उन्होंने साथ ही तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की भी तारीफ की, जिन्होंने अहम मौके पर विकेट लेकर मैच भारत की तरफ मोड़ दिया।

पूर्व ऑलराउंडर Irfan Pathan ने इसे संजू के करियर की सबसे बेहतरीन पारी बताया। उनके मुताबिक मैच की स्थिति को देखते हुए यह पारी और भी खास बन जाती है। वहीं Mohammad Kaif ने कहा कि संजू ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़े मैच में चुपचाप मैच बदल देते हैं।

पूर्व ओपनर Shikhar Dhawan ने लिखा कि संजू ने सही समय पर जिम्मेदारी ली और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने Shivam Dube के छोटे लेकिन काम के योगदान का भी जिक्र किया। वहीं Suresh Raina ने इस जीत को टीम की क्लिनिकल परफॉर्मेंस बताया और संजू की पारी को “प्योर डॉमिनेंस” कहा।

Also Read: IND vs WI T20 विश्व कप 2026 सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए टर्निंग पॉइंट क्या था? Jasprit Bumrah ने किया बड़ा खुलासा