💚🇿🇦 pic.twitter.com/htGZnfLqPR
— Rassie van der Dussen (@Rassie72) April 2, 2026
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डेविड मिलर और रासी वान डेर डुसेन जैसे सीनियर प्लेयर्स को शामिल नहीं किया था, इससे साफ था कि बोर्ड अब युवा खिलाड़ियों को आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करने पर जोर देगा. ऐसे में डुसेन ने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट के जरिए क्रिकेट को अलविदा कहा है और फैंस को ये लग रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने की वजह से दुखी होने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया, हालांकि वो सन्यास क्यों ले रहे हैं इसके बारें मे खुद रासी वान डेर डुसेन ने कुछ नहीं कहा है.
Rassie van der Dussen Retirement: रासी वान डेर डुसेन ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

उन्होंने शेयर किए हुए पोस्ट में लिखा है कि, “मैं बहुत गर्व और बहुत आभार के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं. प्रोटियाज जर्सी पहनना एक ऐसा काम है जिसके लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है, जो आपको सबसे शानदार तरीके से परखता भी है और इनाम भी देता है. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. यह सफर कई सालों की कुर्बानी से बना है, लेकिन साउथ अफ्रीका को रिप्रेजेंट करने का मौका हर पल के लायक था. क्रिकेट साउथ अफ्रीका, एनोक एनक्वे और इतने सालों में प्रोटियाज के सभी कोच और मैनेजर को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे प्रोटियाज जर्सी पहनने का मौका दिया.”

रासी वान डेर डुसेन ने अपने पोस्ट में अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए उनके सहयोग के लिए भी आभार जताया है. उन्होंने आगे लिखा कि, “मेरी पत्नी, लारा, तुम हर कदम पर मेरे साथ रही हो. तुमने बहुत अच्छी और मुश्किलों का सामना हमदर्दी, प्यार और ताकत के साथ किया है, और तुम मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हो, जिसके बिना मैं यह नहीं कर पाता.”
Rassie van der Dussen Retirement: रासी वान डेर डुसेन करियर

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि 37 वर्षीय डुसेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 905, 2657 और 1406 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 6 शतक लगाए हैं और आईपीएल में भी वो राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपना योगदान दे चुके हैं. आकरी बार उन्होंने आईपीएल में साल 2022 के अंदर 3 मैच खेले थे.
Read More: Chennai Super Kings से चैन्नई में भिड़ेगी Punjab Kings, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?






