मुंबई टीम के कप्तान रहाणे का रोहित शर्मा पर विश्वास, बोले- ‘रोहित में है दम’

By Juhi Singh

Published on:

मुंबई टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मौजूदा खराब फॉर्म के बावजूद पूरा समर्थन दिया है। हाल ही में खत्म हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में रोहित का बल्ला खामोश रहा, और वह तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बना सके। इसके बाद भी रहाणे ने रोहित के आत्मविश्वास और खेल को लेकर सकारात्मक बातें की हैं।

rohit sharma

रोहित शर्मा का आत्मविश्वास और करैक्टर

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में हुए एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान कहा, “देखिए, रोहित हमेशा वही रोहित रहेगा। वह जानते हैं कि उनका खेल क्या है और किसी को भी उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है। उनका रवैया हमेशा शांत और रिलेक्स रहता है, चाहे वह इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हों या रणजी ट्रॉफी में। मुझे यकीन है कि वह जब मैदान पर लौटेंगे, तो शानदार प्रदर्शन करेंगे।”

rohit

रोहित शर्मा की फॉर्म और आने वाली चुनौती

रहाणे ने आगे कहा कि रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास बिल्कुल भी नहीं टूटा है। “रोहित भूखे हैं, और वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि जब वह खेलेंगे तो बड़ी पारी खेलेंगे,” रहाणे ने कहा। उन्होंने यह भी बताया कि रोहित शर्मा का मानसिक रवैया हमेशा मजबूत रहा है, और यही उनके खेल में अहम भूमिका निभाता है।

yashsvi jaiswal

यशस्वी जायसवाल की परफॉर्मेंस पर भी की चर्चा

रहाणे ने मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बारे में भी सकारात्मक बातें की। उन्होंने कहा कि यशस्वी पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया में आने से पहले उन्होंने मुंबई के लिए भी अच्छा काम किया है। “यशस्वी जैसा खिलाड़ी टीम में होना अच्छा है, क्योंकि उन्हें रनों की भूख है,” रहाणे ने कहा।