IPL का मैच इस चैनल और एप पर आप देख सकेंगे लाइव, जानें अपकमिंग मैचेज़ की पूरी डिटेल्स

By rishabhpandey

Published on:

IPL 2026 Live Streaming App And Channel

IPL 2026 Live Streaming App And Channel: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है और ये इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन है. एक बार फिर चमचमाती ट्रॉफी दांव पर लगी होगी, जिसे पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उठाया था और इस बार वो कौन सी टीम होगी जो इसे अपने नाम करेगी, ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा. लेकिन आपको बता दें कि मिनी ऑक्शन के बाद कई सारी टीमें बदली हुई दिखाई दे रही हैं.

IPL 2026 Live Streaming App And Channel (Source: Social Media)

हर बार की तरह IPL का ये सीजन भी बेहद ही रोमांचक रहने वाला है. अभी तक BCCI ने 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है, इस दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे. लेकिन क्या आपने अभी तक जाना कि मैचों का लाइव प्रसारण कब और किस चैनल पर होगा? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बतातें हैं लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

IPL 2026 Live Streaming App And Channel: कहां लाइव देखें IPL 2026 के मैच?

IPL 2026 Live Streaming App And Channel (Source: Social Media)

IPL 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा. इसी के साथ अगर आप इन मैचों को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियोहॉटस्टार एप (JioHotstar App) और इसकी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से लेकर मलेशिया समेत कई अन्य देशों में मीइन YuppTV पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

IPL 2026 Live Streaming App And Channel: कब लाइव देखें इंडियन प्रीमियर लीग मैच?

IPL 2026 Live Streaming App And Channel (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 में दोपहर के समय शुरू होने वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे. वहीं शाम के समय होने वाले मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे. इसी के साथ चलिए आपको ये भी बता देते हैं कि शुरू के स्टेज में कौन से मैचेज़ होंगे.

अब तक के पहले चरण का पूरा इंडियन प्रीमियर लीग शेड्यूल

28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरू – दोपहर 7:30 बजे

29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई – दोपहर 7:30 बजे

30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी – दोपहर 7:30 बजे

31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ़ – दोपहर 7:30 बजे

1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ – दोपहर 7:30 बजे

2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता – दोपहर 7:30 बजे

3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई – दोपहर 7:30 बजे

4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली – दोपहर 3:30 बजे

4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद – दोपहर 7:30 बजे

5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे

5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरू – दोपहर 7:30 बजे

6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता – दोपहर 7:30 बजे

7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी – दोपहर 7:30 बजे

8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली – दोपहर 7:30 बजे

9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता – दोपहर 7:30 बजे

10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी – दोपहर 7:30 बजे

11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ़ – दोपहर 3:30 बजे

11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई – दोपहर 7:30 बजे

12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ – दोपहर 3:30 बजे

12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई – दोपहर 7:30 बजे

Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?

Exit mobile version