IND vs WI Lowest Attendance Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई। लेकिन इस मुकाबले के पहले दिन का नजारा चौंकाने वाला था। 35,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले दिन महज 673 दर्शक पहुंचे। यानी भारत में खेले गए किसी भी टेस्ट मैच के पहले दिन इतने कम दर्शक पहले कभी नहीं देखे गए थे।
Arun Jaitley Stadium की खाली सीटें अब चर्चा का विषय बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं जहां पूरा स्टैंड लगभग सूना दिखाई दे रहा है। सवाल ये उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि क्रिकेट के इस सबसे पुराने फॉर्मेट में लोगों की दिलचस्पी इतनी घट गई है?
IND vs WI Lowest Attendance Record: क्या रोहित-विराट की गैरमौजूदगी बनी वजह?
दिल्ली के फैंस का क्रिकेट के प्रति जुनून किसी से छुपा नहीं है। लेकिन इस बार ना Rohit Sharma हैं, ना Virat kohli दोनों ही खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि जब दिल्ली के अपने स्टार विराट कोहली मैदान पर नहीं हैं, तो दर्शकों की दिलचस्पी भी कम हो गई।
याद कीजिए, जब विराट कोहली ने यहां अपना आखिरी रणजी मैच खेला था, तब पहले दिन हजारों दर्शक मैदान में मौजूद थे। वही दिल्ली अब लगभग खाली नजर आई। 10 अक्टूबर को ही करवा चौथ का त्योहार था, जो दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
त्योहारों के बीच टेस्ट की टाइमिंग पर सवाल
त्योहार के दिन लोग परिवार और तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बहुत से क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम तक नहीं पहुंच सके। माना जा रहा है कि इस वजह से भी दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट आई। दिल्ली से पहले अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट की शुरुआत 2 अक्टूबर को हुई थी, यानी दशहरे के दिन। वहां भी दर्शकों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही। अब दिल्ली टेस्ट ने तो नया रिकॉर्ड ही बना दिया है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या त्योहारों के बीच टेस्ट मैच की शेड्यूलिंग दर्शकों की दिलचस्पी को प्रभावित कर रही है?
Also Read: IND vs WI: जानिए क्यों Delhi Test के दौरान बांह पर काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे कैरेबियाई खिलाड़ी