Hardik Pandya On Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने बीते सोमवार को गुजरात टाइटंस के खेलते हुए अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाई और इस सीजन उन्होंने फाइनली 5 मैचों के बाद अपना खाता खोला। ऐसे में मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत दिलाते हुए उन्होंने काफी अहम योगदान निभाया. ये IPL 2026 के 6 मैचों में बुमराह की पहली विकेट थी. शुरूआती मैचों में ये देखने को मिल रहा था कि बुमराह पहला ओवर नहीं डालते थे. लेकिन जैसे ही उन्हें पहला ओवर दिया गया वैसे ही उन्होंने अपना कमाल दिखाया.

इसी चीज पर सवाल करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या से जब ये पूछा गया कि बुमराह को पहला ओवर क्यों नही करने दिया गया. तब उन्होंने कहा कि बुमराह ने अपने करियर में सिर्फ 7-8 बार ही पहला ओवर डाला है.
कई लोग सवाल करते हैं कि दुनिया के सबसे महान गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह से पहला ओवर क्यों नहीं डलवाया जाता. IPL 2026 के शुरूआती मैचों में पहले बोल्ट फिर दीपक चाहर ने पहला ओवर किया था. यहीं बात लोगों को पसंद नहीं आ रही थी कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. फिर मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें बाद के वो उन्हें बाद के ओवरों में इस्तेमाल करना चाहते थे.
Hardik Pandya On Bumrah: पांड्या ने क्या कहा

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि, “यह काफी दिलचस्प बात है. बहुत से लोग पूछते हैं कि जसप्रीत बुमराह से शुरुआत में गेंदबाजी क्यों नहीं करवाई जाती, लेकिन सच तो यह है कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 7 या 8 बार ही पहला ओवर डाला है. इसलिए यह सिर्फ हार्दिक पांड्या की समस्या नहीं, बल्कि ये सभी के साथ है. क्योंकि जस्सी इतने खास गेंदबाज हैं कि आप उनके ओवरों को बाद के लिए बचाकर रखना चाहते हो.”
Match Result: मैच का हाल

अगर मैच को लेकर बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 199 रन बनाए थे. जिसमें अहम भूमिका निभाते हुए तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, उन्होंने अंतिम गेंद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया था. ये उनका IPL का पहला शतक है, जो मुंबई इंडियंस बल्लेबाज द्वारा अभी तक का सबसे तेज शतक है. हालांकि तिलक के अलावा और कोई दूसरा बल्लेबाज खास कमाल कर के नहीं दिखा पाया.
MI Players Performance: कैसी रही मुंबई के प्लेयर्स की परफॉर्मेंस?

वहीं टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज फ्लॉप रहे, पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गई. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुंबई की ओर से आए अश्वनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा अल्लाह गजनफर और मिचेल सैंटनर ने भी 2-2 विकेट लिए. वहीं हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया.
Read More: Vaibhav Sooryavanshi को फूट-फूट कर रोता देख KKR के साथी ने दिया हौसला, वायरल हुई वीडियो









