BCCI Strict Action on Indian Players: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने खिलाड़ियों और फैंस – दोनों को चौंका दिया है। इस मेगा टूर्नामेंट की अहम घड़ी में जहां हर कोई खिलाड़ियों के मेन्टल पीस की बात करता है, वहीं BCCI ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दे दिया है कि वो अपने नियमों में कोई ढील नहीं देंगे।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों, मंगेतर या परिवार के किसी भी सदस्य के साथ रहने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। बताया गया है कि टीम मैनेजमेंट ने बोर्ड से इस मुद्दे पर अनुमति मांगी थी, लेकिन BCCI ने अपनी पुरानी नीति पर कायम रहते हुए साफ मना कर दिया।

रिपोर्ट में BCCI से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि टीम मैनेजमेंट ने सवाल किया था कि क्या खिलाड़ियों की पत्नियां या मंगेतर टीम के साथ ट्रैवल कर सकती हैं और उनके साथ रह सकती हैं। इस पर बोर्ड का जवाब बिल्कुल स्पष्ट था – परिवार टीम के साथ नहीं रहेगा। हालांकि, अगर खिलाड़ी चाहें तो परिवार के लिए अलग से निजी व्यवस्था कर सकते हैं, लेकिन टीम होटल या आधिकारिक शेड्यूल का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं होगी।
BCCI Strict Action on Indian Players: BCCI के नियम हैं साफ़

BCCI की नीति के मुताबिक, अगर कोई विदेशी दौरा 45 दिनों से ज्यादा का होता है, तो खिलाड़ियों को अधिकतम 14 दिन तक परिवार के साथ रहने की इजाजत दी जाती है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा शेड्यूल में बोर्ड ने इस नियम को लागू नहीं किया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले भारत में और एक मैच कोलंबो में खेलने वाली है, इसके बावजूद परिवार को साथ रखने की अनुमति नहीं दी गई है।

वैसे आपको बता दें कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद BCCI ने मामले पर सख्त दिशानिर्देश जारी किए थे। कोविड के बाद खिलाड़ियों को पूरे दौरे में परिवार साथ रखने की छूट दी गई थी, लेकिन बोर्ड को शिकायतें मिलने लगीं कि कुछ खिलाड़ी इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि पत्नियों के साथ रहने के चलते कुछ खिलाड़ी म मीटिंग्स और चर्चाओं में शामिल नहीं हो रहे थे।
इन शिकायतों के बाद BCCI ने एक बार फिर पुरानी और सख्त नीति पर लौटने का फैसला किया, जिसे अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पूरी तरह लागू कर दिया गया है। बोर्ड का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ टीम और खेल पर होना चाहिए।
Also Read: Sachin, SKY और Abhishek ने T2O World Cup के बीच साथ आकर बताया जीत का नया फॉर्मू










