IPL 2024 Points Table और सभी आंकड़ो पर एक नजर

By Ravi Kumar

Published on:

IPL 2024 में एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं , प्लेऑफ की जंग में सभी टीम एक दूसरे से जमकर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस बार बीते कई सालों के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं जिसमें IPL का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी शामिल है।

HIGHLIGHTS

  • IPL 2024 में रोज बन रहे नए नए रिकॉर्ड
  • प्लेऑफ की जंग में सभी टीम बरकरार
  • पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स टॉप पर 
  • आखिरी पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

IPL 2024 का आयोजन 22 मार्च से हो चुका है। इस टूर्नामेंट  का फाइनल 26 मई को खेला जाना है। सभी टीम इस बार भी प्लेऑफ के लिए जबरदस्त जद्दोजहद कर रही हैं। हर रात एक धमाकेदार मैच खेला जा रहा है। यहां तक कि बीते वर्षों के कई बड़े रिकॉर्ड अब इतिहास के पन्नो में समाप्त हो चुके हैं। इतिहास की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 5 बार मुंबई इंडियंस को (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) चैंपियन बनाया था। वहीं इसी तरह का कारनामा महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) के नाम भी दर्ज है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 (2012 और 2014), राजस्थान रॉयल्स (2008), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब को जीता है। 2022 में गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में खिताब पर कब्ज़ा किया था। पिछले 2 सीजन की तरह इस बार भी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ 1 मैच खेलेगी और दूसरे ग्रुप की पांच टीमों के खिलाफ दो-दो बार खेलेगी। लीग स्टेज में कुल मिलाकर 70 मुकाबले खेले जाएँगे, जिसमें से टॉप 4 टीम क्वालीफ़ायर/एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 30वें मैच में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने 287-3 का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए IPL का सर्वाधिक स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने काफी प्रयास किया, लेकिन अंत में वो 25 रनों से इस मुकाबले को हार गए।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रैविस हेड ने शतक लगाया और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी तरफ RCB के लिए दिनेश कार्तिक और कप्तान फाफ डू प्लेसी ने अर्धशतक लगाया। गेंदबाजों के लिए यह मैच भूलने लायक रहा और सबसे ज्यादा इम्पैक्ट पैट कमिंस ने छोड़ा।

खैर, इस मैच के नतीजे से पॉइंट्स टेबल में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। राजस्थान रॉयल्स पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आखिरी स्थान पर मौजूद हैं। इस हार के साथ जरूर RCB की राह IPL 2024 प्लेऑफ के लिए काफी मुश्किल हो गई है।

आइए नज़र डालते हैं IPL 2024 के पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार टाई/ड्रा

 

नेट-रन-रेट पॉइंट्स
राजस्थान रॉयल्स 6 5 1 0 +0.767 10
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 4 1 0 +1.688 8
चेन्नई सुपर किंग्स 6 4 2 0 +0.726 8
सनराइजर्स हैदराबाद 6 4 2 0 +0.502 8
लखनऊ सुपर जायंट्स 6 3 3 0 +0.038 6
गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 -0.637 6
पंजाब किंग्स 6 2 4 0 -0.218 4
मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 -0.234 4
दिल्ली कैपिटल्स 6 2 4 0 -0.975 4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 1 6 0 -1.185 2
           

IPL 2024 में ऑरेंज कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज)

1) विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 7 मैचो 361 रन

2) रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) – 6 मैच  284 रन

3) संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) – 6 मैच  264 रन

4) रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 6 मैच 261 रन

5) शुभमन गिल (गुजरात टाईटंस) – 6 मैच 255 रन

IPL 2024 में पर्पल कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज)

1) युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) – 6 मैच 11 विकेट

2) जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)- 6 मैच  10 विकेट

3) मुस्ताफिजुर रहमान (चेन्नई सुपर किंग्स ) -5 मैच  10 विकेट

4) पैट कमिंस (सनराईजर्स हैदराबाद) – 6 मैच 9 विकेट

5) कगिसो रबाड़ा (पंजाब किंग्स)  – 6 मैच 9 विकेट

IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े टीम स्कोर

1) सनराईजर्स हैदराबाद 287/3 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 15 अप्रैल 2024

2) सनराईजर्स हैदराबाद 277/3 बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च 2024

3) कोलकाता नाइट राइडर्स 272/7 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 3 अप्रैल 2024

4) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 263/5 बनाम पुणे वारियर्स इंडिया, 23 अप्रैल 2013

5) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 262/5 बनाम सनराईजर्स हैदराबाद, 15 अप्रैल 2024

Exit mobile version