Yuvraj Singh blames Virat Kohli: युवराज सिंह के एक हालिया पॉडकास्ट ने तहलका मचा दिया है. उन्होंने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. युवी ने विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया है.
उनका कहना था कि उनके टीम इंडिया से बाहर होने में विराट का अहम योगदान दिया. जो उस समय भारतीय टीम के कप्तान थे. इसके अलावा युवी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी कह दिया कि मुश्किल समय के दौरान माही ने ही उन्हें आखिरी तस्वीर दिखाई थी.
Yuvraj Singh blames Virat Kohli: युवराज ने विराट पर लगाया इल्जाम

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट किया. जिसमें युवी अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आए. टीम इंडिया से बाहर होने को लेकर भी युवराज ने पहली बार खुलासा किया. युवराज ने बताया कि तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री ने उन्हें बिना बताए टीम से बाहर कर दिया.

दोनों ने युवराज को क्लैरिटी नहीं दी. युवी आस लगाते रह गए कि टीम में उनकी वापसी होगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी में भी जाकर पूछा था. जहां उन्हें कहा गया कि आप अगर फिटनेस टेस्ट पास नहीं करते, तो रिटायरमेंट की घोषणा कर दो. युवराज इसके बाद फिटनेस टेस्ट पास करते हैं. और वापस NCA जाते हैं.
जहां वो कहते हैं कि अब मैंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है. बताओ खिलाओगे या नहीं. लेकिन इसके बावजूद युवराज सिंह को इंडियन टीम में नहीं खिलाया गया. इसके बाद उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने वो कहा, जिसने युवराज सिंह को संन्यास लेने पर मजबूर कर दिया.

धोनी ने युवी को आईना दिखाया. ये दोनों एयरपोर्ट पर मिलते हैं. जहां माही युवराज को कहते हैं कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री आपकी ओर नहीं देख रहे हैं. यानि आपका चयन अब मुश्किल है. इससे निराश होकर युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. जिसकी युवराज सिंह को अभी भी विराट कोहली से शिकायत है.
Read More: दिल्ली कैपिटल्स के सामने बेबस हुई मुंबई इंडियंस, 20 ओवर में बना पाई केवल 162 रन






