Yashasvi Jaiswal ने जीत के बाद RR टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें ओपनिंग पार्टनरशिप में कैसा था प्लेयर का माइंडसेट?

By rishabhpandey

Published on:

Yashasvi Jaiswal On RR Win

Yashasvi Jaiswal On RR Win: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में जो खेल देखे को मिला वो काफी मजेदार था, क्योंकि बारिश के कारण 11 ओवर का मैच होने की वजह से इस मुकाबले में रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया. मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया ये मैच MI के लिए एक बुरे सपने से कम नहीं था. क्योंकि इस मैच में सारी प्लानिंग ठीक से करने के बावजूद भी एमआई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. वहीं RR टीम के लिए बेहद ही अहम पारी खेलने वाले बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Yashasvi Jaiswal On RR Win: यशस्वी जायसवाल का क्या था प्लैन?

Yashasvi Jaiswal On RR Win
Yashasvi Jaiswal On RR Win (Source: Social Media)

ऐस में यशस्वी जायसवाल ने मैच के बाद कहा कि, “पावरप्ले सिर्फ 3 ओवर का था, तो मैं सोच रहा था कि किस गेंदबाज को टारगेट किया जा सकता है. दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए, तो मैंने उन्हें टारगेट करने का प्लान बनाया. इसके बाद वैभव ने जसप्रीत बुमराह पर चार्ज किया.”

अपनी बात जारी रखते हुए जायसवाल ने आगे कहा कि, “मैच के दौरान वह पूरी तरह खेल में डूबे रहते हैं और लगातार यह सोचते हैं कि कौन से शॉट खेलने हैं और किस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक होना है. वह लगातार नए शॉट्स पर काम करते हैं और अलग-अलग पिच के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश करते हैं. किसी समय खास शॉट खेलने की जरूरत होती है, तो वह बिना हिचक उसे खेलने की कोशिश करते हैं. साथ ही हर स्थिति को समझकर खेलते हैं और टीम की जरूरत के मुताबिक अपना गेम बदलते हैं.”

Yashasvi Jaiswal On RR Win: कैसे हुए ओपनिंग पार्टनरशिप?

Yashasvi Jaiswal On RR Win
Yashasvi Jaiswal On RR Win (Source: Social Media)

इसके बाद ओपनिंग पॉर्टनरशिप पर बात करते हुए जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और कहा कि, “वह शानदार खेल रहा है और काफी मेहनत कर रहा है. हम दोनों एक दूसरे से बात करते रहते हैं और एक-दूसरे को सकारात्मक संदेश देते रहते हैं. मैं वैभव को किसी तरह का दिशा-निर्देश नहीं देता. वह खुद समझदार खिलाड़ी हैं और खेल को अच्छी तरह समझते हैं. वह अपने खेल का आनंद ले रहा है.”

Yashasvi Jaiswal On RR Win: मैच में क्या हुआ था?

Yashasvi Jaiswal On RR Win
Yashasvi Jaiswal On RR Win (Source: Social Media)

आपको बता दें कि मैच में मुंबई ने टॉस जीता था और उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी का फैसला लिया. ऐसे में आरआर ने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए. वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात करें तो उन्होंने 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाए, लेकिन फिर वो आउट हो गए. हालांकि यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे.

इसके बाद 151 के टारगेट का पीछा करने उतरी एमआई शुरू में ही लड़खड़ाती हुई दिखाई दी. एमआई ने 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बनाए, लेकिन बहुत हाथ पैर मारने के बाद भी 27 रन से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा.

Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट