Wrong Umpiring In KKR Vs Lsg Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में वैसे तो हर एक मैच में कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है, जिसको लेकर सवाल खड़े हो जाते हैं. लेकिन इस बार सीधा सवाल अंपायरिंग पर हो रहा है. दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में फिन एलन के विवादित तरीके से आउट होने पर कड़ी नाराजगी जताई है. यह पूरा मामला 9 अप्रैलल (गुरुवार) को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले का है.
Wrong Umpiring In KKR Vs Lsg Match: क्या हुआ था मैच के दौरान?
उस मुकाबले में आपको देखने को मिलेगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर फिन एलन दूसरे ओवर में प्रिंस यादव की गेंद पर थर्ड मैन एरिया में शॉट खेलते है. लेकिन बाउंड्री के पास खड़े दिग्वेश सिंह राठी ने उस कैच को पकड़ते हुए एक गलती कर दी थी, जिसपर अंपायर का ध्यान नहीं गया. क्योंकि रिप्ले में ऐसा दिखा कि दिग्वेश का पैर बाउंड्री रोप को छू रहा था. इसके बावजूद थर्ड अंपायर केएन अनंत पद्मनाभन ने एलन को कैच आउट करार दिया, जिसके बाद से भयंकर विवाद खड़ा हो गया.
Wrong Umpiring In KKR Vs Lsg Match: KKR की टीम क्यों थी नाराज़?
मैच के बाद केकेआर कैम्प में इस फैसले को लेकर नाराजगी साफ दिखी. टीम के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने अंपायरिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईपीएल में इससे छोटे मामलों में भी थर्ड अंपायर लंबी जांच करते हैं. लेकिन इस बार जब इतना संगीन मामला था, तब किसी तरह की जांच क्यों नहीं की गई. इस फैसले ने टीम की लय को भी प्रभावित किया, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि हार का ठीकरा सिर्फ इसी पर नहीं फोड़ा जा सकता.
Wrong Umpiring In KKR Vs Lsg Match: रोवमैन पॉवेल ने क्या कहा?
रोवमैन पॉवेल ने इस सिचुएशन पर बात करते हुए कहा कि, ‘हमने IPL में इससे छोटे-छोटे मामलों में भी लंबी जांच देखी है. यह फैसला काफी करीबी था, लेकिन उतनी बारीकी से नहीं देखा गया.’ वहीं अगर क्रिकेट के रूल्स के मुताबिक मानें तो, अगर फील्डर का कैच लेते समय शरीर का कोई भी हिस्सा बाउंड्री को छूता है, तो वो कैच नहीं माना जाता है.
SKIED… AND TAKEN ON THE FENCE! 😱
Top edge from Allen, & Rathi pulls off a sharp catch at deep third 👏#TATAIPL 2026 | #KKRvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/2ISFQDaiMT pic.twitter.com/kHnYWXKSh6
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026
आईपीएल 2026 में यह पहला मामला नहीं है जब बाउंड्री कैच को लेकर विवाद हुआ हो. इससे पहले फिल साल्ट द्वारा लपका गया हेनरिक क्लासेन का कैच भी सवालों के घेरे में आया था. आईपीएल में लगातार बढ़ते हुए ऐसे केस ये साफ दर्शाते हैं कि अंपयरिंग में काफी चूक देखने को मिल रही है. अगर हाल ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में नॉर्मल कैच भी बार बार चैक करने की नौबत आ सकती है. हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
Read More: LSG की अचानक खुली किस्मत, KKR को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल में मारी छलांग
