पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के पीछे की वजह आई सामने, SRH के कोच ने किया खुलासा

By rishabhpandey

Published on:

Why Sunriser Leeds Choose Abrar

Why Sunriser Leed Chose Abrar: सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी अब सवालों के घेरे में आ गई है, क्योंकि द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में इस फ्रैंचाइज़ी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा है. सनराइजर्स लीड्स की टीम ने अबरार अहमद पर 2.34 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आया हुआ है और सनराइजर्स हैदराबाद, खासतौर पर काव्या मारन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन इसी बीच अब सनराइजर्स लीड्स टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने खुद सामने आकर ये बताया है कि आखिर उनकी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा.

Why Sunriser Leed Chose Abrar (Source: Social Media)

सनराइजर्स लीड्स का मालिक सन टीवी नेटवर्क है, जो IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम का भी मालिक है. अबरार अहमद ऐसे पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने खरीदा है. जो कि उनके लिए तो काफी अच्छी बात है लेकिन भारतीयों के लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं है.

Why Sunriser Leeds Choose Abrar: पाकिस्तानी प्लेयर को क्यों खरीदा?

Why Sunriser Leed Chose Abrar (Source: Social Media)

ऑक्शन के बाद कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि जब वो आदिल रशीद को नहीं खरीद पाए थे, तो उन्हें किसी अन्य लेग-स्पिनर को टारगेट करना था. उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता आदिल रशीद को खरीदने की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इस वजह से हमने विदेशी स्पिनर खिलाड़ियों के विकल्प तलाशे. हमारी नजर 4-5 खिलाड़ियों पर थी और अबरार उन्हीं में से एक थे. उनके स्क्वाड में आने पर बहुत खुशी हुई.”

Why Sunriser Leeds Choose Abrar: पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने चर्चा नहीं

Why Sunriser Leed Chose Abrar (Source: Social Media)

डेनियल विटोरी ने खुलासा करते हुए ये भी बताया कि मैनेजमेंट के बीच ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी कि टीम किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं खरीद सकती है. जबकि पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि आईपीएल टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नीलामी में नजरअंदाज करेंगी. SRH लीड्स ने अबरार अहमद पर अंतिम बोली लगाने से पहले एक अन्य पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक और बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन को खरीदने का भी विचार किया था. लेकिन आखिर में आकर पूरे मैनेजमेंट ने अबरार पर दोव खेला.

Read More: Kavya Maran का पाकिस्तानियों पर उमड़ा प्यार, Franchise क्रिकेट के ऑक्शन में कर दी सारी हदें पार

Exit mobile version