Why SRH Loose The Match: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर के टाटा आईपीएल 2026 में अपने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है. स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ प्रोग्राम में जियोस्टार के स्पोशियलिस्ट डेल स्टेन ने देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की साझेदारी की जमकर तारीफ की. वहीं पडिक्कल ने भी बताया कि कोहली दूसरे छोर से उन्हें सलाह देते हुए किस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे.
Why SRH Loose The Match: देवदत्त पडिक्कल ने बताया क्या थी उनकी मानसिकता
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ प्रोग्राम में आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि कोहली की अहम भूमिका के साथ उन्होंने लक्ष्य का पीछा कैसे किया. देवदत्त ने कहा “नए सीज़न की शुरुआत जीत के साथ करना बहुत अच्छा लग रहा है, खासकर बेंगलुरु में. चिन्नास्वामी स्टेडियम हमारे दिलों में एक खास जगह रखता है और हम अपने उन फैंस को धन्यवाद देना चाहते थे जिन्होंने पिछले साल हमें ट्रॉफी जिताई थी. जब मैं बल्लेबाजी करने आया, तो विराट भाई का एकमात्र निर्देश था कि रन-रेट को ऊंचा बनाए रखें और गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखें.”
अपनी बात जारी रखते हुए देवदत्त ने आगे कहा ‘मेरा काम जोखिम लेना था जबकि उन्होंने पारी को संभाला, उनकी मौजूदगी ने मुझ पर से दबाव कम किया और मुझे खुलकर खेलने का मौका दिया. हम जानते थे कि एसआरएच की गेंदबाजी बहुत मजबूत नहीं है, इसलिए हमें विश्वास था कि हम लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लेंगे. हमने फिल साल्ट को जल्दी खो दिया, लेकिन दबाव बनाए रखना महत्वपूर्ण था ताकि एसआरएच को मैच में वापसी का मौका न मिले. हमने यह बखूबी किया और जीत हासिल की.”
Why SRH Loose The Match: कोचिंग स्टाफ पर देवदत्त की राय
इसके बाद आरसीबी के कोचिंग स्टाफ ने टी20 बल्लेबाज के रूप में उनके गेम को बेहतर बनवाने में कैसे मदद की, इस पर उन्होंने कहा: “मेरे खेल के विकास और सुधार का श्रेय हमारे मुख्य कोच एंडी फ्लावर और हमारे बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक भाई को जाता है. उन्होंने मुझ पर बहुत मेहनत की, यह आसान नहीं था क्योंकि मुझे बहुत कुछ बदलना था. यह सिर्फ तकनीकी ही नहीं था, मानसिक रूप से भी बहुत कुछ बदलना था.
मुझे हकीकत में ये विश्वास करना था कि मैं इस आक्रामक शैली की क्रिकेट खेल सकता हूं. पिछले पांच-छह सालों में टी20 क्रिकेट में बहुत बदलाव आया है. जब मैं पहली बार 2020 में आईपीएल में आया था, तब हम जो क्रिकेट खेलते थे वो आज के क्रिकेट से बहुत अलग था. इसलिए, यह महत्वपूर्ण था कि मैं खुद पर विश्वास करूं कि मैं यह कर सकता हूं, मुझे लगता है कि एंडी और डीके ने मुझे वहां तक पहुंचने में मदद की है.”
Why SRH Loose The Match: कोहली पर क्या बोले डेल स्टेन?
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ प्रोग्राम में जियोस्टार के स्पेशलिस्ट डेल स्टेन ने विराट कोहली के बल्लेबाज़ी में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए कहा: “जब कई खिलाड़ी विराट कोहली के स्तर पर पहुंच जाते हैं, तो वो अपने खेल में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करते हैं. विराट भी हर आईपीएल सीज़न में यही करते आ रहे हैं, वे खुद को बेहतर बनाने के तरीके खोजते रहते हैं और पिछले दो सीज़न में उन्होंने अपने खेल में जो नया सुधार किया है वह है छक्के मारने की उनकी क्षमता में ज़बरदस्त बढ़ोतरी.
एक बल्लेबाज़ के तौर पर, ज़रूरी है कि आप उस गेंद को पहचानें जिस पर आप छक्का मारना चाहते हैं. पहले, विराट एक खास तरह का शॉट खेलने की मानसिकता रखते थे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी मानसिकता में काफ़ी बदलाव आया है. विराट इतने अच्छे खिलाड़ी हैं और खुद पर इतना भरोसा करते हैं कि वे हवाई शॉट बार-बार बखूबी खेल पाते हैं, यह उनकी प्रतिभा को दर्शाता है.”
एसआरएच के 201 रनों के लक्ष्य का बचाव न कर पाने के कारणों पर डेल स्टेन ने कहा कि: “एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की, उनकी 80 रनों की पारी देखने लायक थी. मुझे लगा कि उन्होंने पारी को अच्छी तरह से संभाला और एसआरएच को पहले हाफ में आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखने में मदद की. लेकिन दूसरे हाफ में, एसआरएच के गेंदबाजों की रणनीति बिल्कुल भी कारगर नहीं दिखी. उनके पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण है, उससे बड़े लक्ष्यों का बचाव करना मुश्किल है. मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ कि नीतीश कुमार रेड्डी ने पावरप्ले में सिर्फ दो ओवर फेंके और उसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला.”
Why SRH Loose The Match: SRH की प्लानिंग पर डेल स्टेन की राय
इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए डेल ने कहा कि ”इसलिए, एसआरएच टीम मैनेजमेंट और कप्तान के बीच रिसोर्सेज़ का सही इस्तेमाल करने के तरीकों पर काफी चर्चा होनी चाहिए. जिस तरह की आक्रामक क्रिकेट वे खेलते हैं, हैदराबाद में भी पिच सपाट होगी. इसलिए, उन्हें अपने गेंदबाजों से विकेट लेने और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की जरूरत है.
वरना, इस एसआरएच टीम के लिए उनके पास जिस तरह के गेंदबाज हैं, उनके साथ 200 से अधिक रनों के स्कोर का बचाव करना एक बहुत बड़ी चुनौती होगी. उन्हें और अधिक समझदारी से खेलना होगा, उन्हें अलग तरह से गेंदबाजी करनी होगी और एक प्लानिंग पर टिके रहना होगा, जो दुर्भाग्यवश वे आरसीबी के खिलाफ नहीं कर सके.”
आज टाटा आईपीएल में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच शाम 7:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होगा. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इन दोनों टीमों में से कौन सी टीम आज बाज़ी मारती है.
