मुंबई इंडियंस के हारने के पीछे की वजह आई सामने, जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने कहां पलटी बाजी?

By rishabhpandey

Published on:

Why Mi Loose The Match

Why Mi Loose The Match: आईपीएल 2026 के 20वां मुकाबला कई मायनों में खास रहा, क्योंकि जहां एक ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रनों से हराया. तो वहीं दूसरी ओर बेहद ही कम मार्जिन से हारने पर मुंबई के सपोर्टर्स निराश दिखाई दिए. आरसीबी से मिले 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एमआई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी, इस बात को अब तक मुंबई के सपोर्टर्स हजम नहीं कर पा रहे हैं.

Why Mi Loose The Match: अच्छी शुरुआत के बाद भी कैसे हारी मुंबई?

Why Mi Loose The Match (Source: Social Media)

हालांकि आरसीबी से मिले 241 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी. पर जैसे ही रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ, वैसे ही वो मैदान से बाहर चले गए. रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे.

Why Mi Loose The Match (Source: Social Media)

ऐसे में रिकेल्टन मैदान में थे और उन्होंने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सबकी निगाहें आकर तिलक वर्मा पर टिकीं, पर उनसे भी कुछ खास खेला नहीं गया और वो भी सस्ते में ही निपट गए.

Why Mi Loose The Match: गेंदबाजी में RCB ने दिखाया दमखम

Why Mi Loose The Match (Source: Social Media)

हार्दिक पांड्या कुछ दमदार शॉट्स खेले और वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने. हार्दिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन इन सब के बीच एक बल्लेबाज ऐसे थे, जो कि वेस्फोटक पारी खेल रहे थे और उनका नाम था शेरफेन रदरफोर्ड. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में एक चौका और 9 छक्के लगाए और सैंटनर 8 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी ने एक विकेट अपने नाम किया.

Why Mi Loose The Match: MI से कहां हुई गलती?

Why Mi Loose The Match (Source: Social Media)

हालांकि अब सवाल यहां ये खड़ा होता है कि आखिर गलती कहां हो गई, क्योंकि एमआई उन टीमों में से नहीं है जो कि लगातार 3 मैच हार जाए. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एमआई ने कहां गलती की. सबसे पहले तो बॉलिंग में अच्छी पकड़ बनने के बाद मयंक मारकंडे ने अपने एक ओवर में 23 रन देकर सारा मोमेंटम बैंगलुरू की तरफ शिफ्ट कर दिया और फिर बल्लेबाजी में भी मुंबई इंडियंस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.

इसी वजह से मुंबई को इस बात पर खास ध्यान देना होगा कि वो पहले तो बॉलिंग अच्छी करें और फिर बैटिंग में भी सुधार करने की कोशिश करें. बार बार हार का ठिकरा फिल्डिंग पर फोड़ना भी सही नहीं होता.

Read More: तलाक के बाद प्यार के लिए एक बार फिर Frustrate हुए Yuzvendra Chahal!, इस हसीना ने किया खुलासा

Exit mobile version