IPL 2026 में CSK के ओपनर्स हुए कन्फर्म, खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा

By rishabhpandey

Published on:

Who Was Csk Openers

Who Was Csk Openers: IPL 2026 का आगाज जल्द ही होने वाला है. लेकिन उससे पहले सभी 10 टीमों की बीसीसीआई के साथ मीटिंग हुई है, जिसके लिए मुंबई पहुंचे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुलासा किया कि संजू सैमसन टीम के लिए ओपन करेंगे. CSK ने संजू को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है, जिनके बदले उन्होंने फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रविंद्र जडेजा को जाने दिया. वहीं संजू के आने के बाद से ये कहा जाने लगा है कि अब वो धोनी की तरह टीम को संभालने में मदद करेंगे.

Who Was Csk Openers: ओपनिंग जोड़ी पर ऋतुराज गायकवाड़ से सवाल

कप्तानों की बैठक से पहले स्टार स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ने ऋतुराज गायकवाड़ से ओपनिंग जोड़ी के बारे में पूछा. सवाल करते हुए प्रेजेंटर ने कहा कि, “आपने एमएस धोनी के बैटिंग क्रम को लेकर तो खुलासा नहीं किया, आपने कहा कि समय आने पर पता चलेगा. लेकिन आप टीम के बैटिंग क्रम को लेकर तो बता सकते हो. आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन या फिर ऋतुराज और आयुष म्हात्रे, कौन ओपन करेगा?”

Who Was Csk Openers: CSK की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा

Who Was Csk Openers (Source: Social Media)

इसपर ऋतुराज गायकवाड़ ने कंफर्म किया कि संजू सैमसन और वो खुद आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए ओपन करेंगे. संजू ने बतौर ओपनर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और सिर्फ 5 मैचों में खेलकर 300 से अधिक रन बनाए. जबकि संजू को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया था, इसी के साथ संजू सैमसन ने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया को जीत दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी. अब वह चाहेंगे कि उसी प्रदर्शन को आईपीएल में भी जारी रखें.

Who Was Csk Openers: क्या होगा CSK का प्लेइंग स्कवॉड?

Who Was Csk Openers (Source: Social Media)

ऐसे में सवाल उठता है कि आयुष म्हात्रे किस क्रम में खेलेंगे, क्या वह तीसरे नंबर पर आएंगे या उनकी जगह इस पोजीशन पर उर्विल पटेल खेल सकते हैं. उर्विल भी मजबूत दावेदार मानें जो रहे हैं. ऑलराउंडर शिवम दुबे चौथे और डेवाल्ड ब्रेविस पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं. वहीं प्रशांत वीर को भी पहले मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएसके ने उन्हें 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं धोनी छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. यहां ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या संजू के आने के बाद उन्हें टीम को वो स्थिरता मिल पाती है या नहीं जिसे सीएसके पिछले कुछ सालों से ढूंढ रही है.

Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?

Exit mobile version