Who Is Prithvi Shaws Fiance: भारतीय टीम की ओर से अपनी बल्लेबाजी का धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) से सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकृति को अंगूठी पहनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. लेकिन कई लोगों को अब ये जानने की चुल मच रही है कि आखिर भारतीय क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल कौन हैं. तो चलिए आज हम आपको उनके बारे में भी डिटेल के साथ बता देते हैं.
कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन?

Who Is Prithvi Shaws Fiance: जानकारी के लिए आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती दिखाई देती हैं. उनको इंस्टा पर करीब 32 लाख लोग फॉलो करते हैं, आकृति फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. इसके अलावा वो तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से बड़े पर्दे पर भी डेब्यू कर चुकी हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर करीब 90 हजार सब्सक्राइबर्स हैं.
आकृति अग्रवाल की पढ़ाई

Who Is Prithvi Shaws Fiance: अगर आकृति की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उनका जन्म लखनऊ में हुआ था और उन्होंने लेकिन वो अपने स्कूल के दिनों में ही मुंबई आ गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री हासिल की है.
आकृति अग्रवाल की नेटवर्थ

Who Is Prithvi Shaws Fiance: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आकृति अग्रवाल की नेटवर्थ तकरीबन 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. वो अपनी ज्यादातार कमाई ब्रांड कोलैबोरेशन, म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग से करती हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये तक बताया गया है कि आकृति सिर्फ इंस्टाग्राम से महीने में करीब 6 लाख रुपये की कमाई करती हैं.
पृथ्वी शॉ के कमबैक पर नजरें

Who Is Prithvi Shaws Fiance: ऐसे में पृथ्वी शॉ के करियर का डाउनफॉल आने के बाद अब सबकी नजरें आईपीएल 2026 पर हैं, क्योंकि उनके फऐंस को ये उम्मीद है कि वो इस साल शानदार कमबैक करेंगे. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपकमिंग सीजन के लिए 75 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा है. पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में शॉ को किसी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया था. ऐसे में दिल्ली के पृथ्वी पर भरोसा जताने के बाद ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इस साल के आईपीएल में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं.
बात करें उनके आईपीएल करियर की, तो अब तक शॉ ने 79 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 79 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 23.94 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 99 रनों का रहा, लेकिन अब तक वो शतक नहीं बना पाए. ऐसे में इस साल उनके ऊपर सबकी नजरें इस बात को लेकर भी रहेंगी कि क्या वो अपना शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं.
Read More: कौन है Ishan Kishan के साथ लिप-लॉक करने वाली मिस्ट्री गर्ल? World Cup के बाद फोटो हुई वायरल






