Who Is Kuldeep Yadavs Wife: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब इंडियन क्रिकेटर कुलदीप यादव नई पारी का आगाज कर चुके हैं. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गुरुवार दोपहर पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे थे, और इसके बाद 14 मार्च को वो अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंकर फाइनली शादी के बंधन में बंध गए.
लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित होटल सेवॉय में शुक्रवार और शनिवार को शादी की रस्में हुई हैं. कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को ही हो गई थी और फिर नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे, हालांकि विश्व कप के कारण शादी को पोस्टपोन करना पड़ा था.
इस शादी का रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में होगा. इसमें क्रिकेटर, राजनेता, बालीवुड और बीसीसीआई से जुड़े लोग शिरकत कर सकते हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं, उनके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने की भी खबर है. हालांकि इन सबके बीच आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर कुलदीप यादव की वाइफ वंशिका चड्ढा कौन हैं?, तो चलिए इस राज पर से भी पर्दा आज हम उठा देते हैं.
Who Is Kuldeep Yadavs Wife: बचपन की दोस्त हैं वंशिका
वंशिका चड्ढा क्रिकेटर कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं, दोनों कानपुर के निवासी है और उनके घर की दूरी 3 किलो मीटर है. कुलदीप जहां लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, वहीं वंशिका श्याम नगर में रहती हैं. दोनों की दोस्ती अब 7 जन्मों के बंध चुकी है. वंशिका ने मेलबर्न से पढ़ाई की है और वो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं.
खबरों के मुताबिक, वो प्रशासनिक या प्रबंधकीय पद पर हैं. वंशिका चड्ढा लाइमलाइट से दूर रहती हैं, इस वजह से उनके पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक सफल करियर बनाया है और इंटरनेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में कुलदीप का सबसे बड़ा सहारा बनकर उनके साथ खड़ी रही हैं. वो सोशल मीडिया पर या सुर्खियों में कम ही नजर आती हैं.
Who Is Kuldeep Yadavs Wife: विश्व कप खेले कुलदीप
वहीं अगर बात करें कुलदीप यादव की तो उन्होंने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपनी टीम के साथ जीता है. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. इस मैच में उन्होंने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया था, कुलदीप के करियर की बात करें तो उन्होंने 17 टेस्ट में 76 विकेट चटकाए हैं. 120 वनडे में कुलदीप के नाम 194 विकेट हैं, साथ ही 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चाइनामैन गेंदबाज ने 95 शिकार किए हैं और आने वाले समय में इन आंकड़ों में काफी इजाफा भी देखने को मिल सकता है.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल
