आखिर दिल्ली कैपिटल्स के आगे क्यों हारी लखनऊ सुपर जायंट्स?, जानें प्लानिंग में कहा रह गई कमी?

By rishabhpandey

Published on:

Whats Wrong In LSG Game Plan

Whats Wrong In LSG Game Plan: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बुरी तरह हरा दिया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया. आईपीएल 2026 में मिली पहली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव काफी निराश दिखे. मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका कोच जस्टिन लैंगर और ऋषभ पंत के साथ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आएं.

इस दौरान ऋषभ के चेहरे पर जो भाव दिखें उससे ऐसा लगा कि संजीव गोयनका टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश हैं. लेकिन सवाल अब यहां एक ही है कि आखिर गलती रह कहां गई, जिसकी वजह से लखनऊ को मुंह की खानी पड़ी. तो चलिए इसके बार मे एक बार एनालिसिस कर लेते हैं.

Whats Wrong In LSG Game Plan: ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने की लगती

Whats Wrong In LSG Game Plan
Whats Wrong In LSG Game Plan (Source: Social Media)

दरअसल टीम में सबसे पहले तो मिचल मार्श और एडन मारक्रम की धमाकेदार ओपनिंग को तोड़ते हुए ऋषभ पंत का ओपनिंग करना किसी भी एनालिस्ट को समझ में नहीं आ पाया और उसके साथ निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाज को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजना ये भी कई मायनों में एनालिस्ट्स को शॉक कर गया.

अब अगर ऋशभ पंत ये सब सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ओपनिंग में जाने पर उन्हें ज्यादा बॉल खेलने को मिलेंगी और वो पॉवरप्ले का फायदा उठाकर अच्छे रन स्कोर कर पाएंगे, तो शायद वो यहां गलत हो सकते हैं और अगर वो ये सोच रहे हैं कि इससे उनको टी20 इंटनेशनल टीम में वापसी का मौका मिल जाएगा, तो भी ये उनकी गलत फहमी ही होगी.

Whats Wrong In LSG Game Plan: कितना बनना चाहिए था स्कोर?

Whats Wrong In LSG Game Plan
What’s Wrong In LSG Game Plan (Source: Social Media)

क्योंकि ओपनिंग में आकर भी वो वैसा ही प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने पिछले साल के आईपीएल में किया था. यानी कि वो स्ट्रोक खेलने तो जा रहे है, पर उनके बल्ले से उस तरह गेंद नहीं लग पा रही. जिससे की वो बॉल को बाउंड्री क्रॉस करवा सके. इन ही गलतियों की वजह से लखनऊ की टीम के रन काफी कम रह गए, वरना जैसी पिच थी उसपर उनको कम से कम 20 से 30 रन और ज्यादा बनाने चाहिए थे, ताकि वो दिल्ली को एक अच्छा टोटल डिफेंड करने के लिए दे सकें. लेकिन वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम ने ऐसा नहीं किया.

शुरूआत में तो ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की हालत भी बेहद ही खस्ता है, क्योंकि उनके एक के बाद एक लगातार 4 विकेट गिर गए थे. लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने जिस तरह पारी को संभाला उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि लखनऊ कई जगहों पर काफी गलतियां कर रही है. समीर रिजवी ने भी ज्यादा जल्दबाज़ी नहीं दिखाई, उन्होंने जिस बॉल पर स्ट्रोक खेलना चाहिए था, उसपर स्ट्रोक खेला और जिसको डिफेंड कर के सम्मान देना था उसको सम्मान भी दिया.

Whats Wrong In LSG Game Plan: दिल्ली ने कहां संभाला गेम?

Whats Wrong In LSG Game Plan
Whats Wrong In LSG Game Plan (Source: Social Media)

इसी के साथ दूसरी ओर ट्रिस्टन स्टब्स ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और दोनों ही प्लेयर्स ने मिलकर 4 विकेट गिरने के बाद एक भी विकेट नहीं गिरने दिया. समीर रिजवी ने अपनी सूझबूझ से भरी बल्लेबाजी दिखाकर 47 गेंदो में 70 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदो पर 39 रन बनाकर दिल्ली की नईया पार लगवा दी और 17.1 ओवरों में ही टारगेट अचीव कर लिया.

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि लखनऊ ने बॉलिंग करते हुए भी काफी गलतियां की. अब लखनऊ के पास दिग्वेश राठी को छोड़कर कोई और दूसरा बेहतर स्पिनर नहीं है, जबकि उस पिच पर स्पिनर्स काफी अच्छा परफॉर्म कर सकते थे. वहीं दिग्वेश राठी को भी लखनऊ की टीम ने जल्दी विकेट गिर जाने के बाद सब्सटीट्यूट इम्पैक्ट के तौर पर बाहर कर के शाहबाज अहमद को खिलाया था, ताकि उनकी बैटिंग अच्छी हो सके.

पर वो प्लान भी काम नहीं आ पाया. तो अगर इस तरह का प्लान किसी भी टीम का रहेगा, जहां सबकुछ अच्छा हो पर कोई भी एक्सीक्यूट ना हो पा रहा हो, तब ये लखनऊ की टीम के लिए आगे चलकर भी परेशानी का सबब बन सकता है.

Read More: Chennai Super Kings से चैन्नई में भिड़ेगी Punjab Kings, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?