Whats Wrong In KKR Game Plan: IPL 2026 का छठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 2 मार्च को खेला गया, जिसमें कोलकाता को 65 रन से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के पीछे क्या कारण था इसपर आज हम चर्चा करने वाले हैं. सबसे पहले तो बिना वजह का रिस्क लेना कोलकाता को भारी पड़ा, अगर कोलकाता के 2 रन आउट नहीं होते तो शायद स्कोरकार्ड में रिजल्ट कुछ और होता. कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो वो दो ब्लंडर ही कोलकाता के लिए भारी पड़े और अच्छा खासा चल रहा मैच आकिर में जाकर कोलकाता को हारना पड़ा.
कोलकाता के 25.20 करोड़ी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन रन और अंगकृष रघुवंशी दोनों ही रन आउट हुए, खास बात यह रही कि एक मौके पर रघुवंशी रनआउट होते होते बचे भी थे. जब रघुवंशी बचे तो उस मौके पर कैमरन आउट होकर वापस लौटे. हालांकि इस पर खूब बवाल भी हुआ, पर नियम के अनुसार कैमरन ग्रीन ही आउट थे और इस बारे में आकाश चोपड़ा ने भी कमेंट्री करते हुए विस्तार से समझाया.
Whats Wrong In KKR Game Plan: अंगकृष रघुवंशी का रन आउट बना टर्निंग प्वाइंट
कैमरन ग्रीन छठे ओवर में तीसरे विकेट के रूप में 2 रन बनाकर आउट हुए, उस समय कोलकाता का स्कोर 74/3 हुआ था. वहीं अंगकृष रघुवंशी जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 120/4 हो गया और यह 11वें ओवर की बात थी. कोलकाता की टीम 227 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. लेकिन वो 4 ओवर पहले ही 161 रन पर 16 ओवर्स में सिमट गई.
KKR की पारी में दो अलग-अलग अंदाज साफ दिखे, लेकिन अंत में नतीजा एक ही रहा, करारी हार. अजिंक्य रहाणे जहां 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर धीमे नजर आए, वहीं फिन एलन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए. एलन ने महज 7 गेंदों में 28 रन ठोक दिए, उनका हर स्कोरिंग शॉट बाउंड्री था. फिर चाहे चौका हो या छक्का, हालांकि पारी की 9वीं गेंद पर उनका विकेट गिर गया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और उसी आक्रामक अंदाज को जारी रखा.
Whats Wrong In KKR Game Plan: अभिषेक शर्मा की पार्ट-टाइम स्पिन का KKR ने उठाया फायदा

जब SRH ने अभिषेक शर्मा की पार्ट-टाइम स्पिन का इस्तेमाल किया, तो रघुवंशी ने लगातार दो छक्के जड़ दिए. KKR ने महज 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए, जो टीम की तेज शुरुआत को दर्शाता है. तेज शुरुआत के बावजूद KKR की पारी का टर्निंग पॉइंट पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया. जब रघुवंशी ने एक गैर-जरूरी रन के लिए कॉल किया, जिससे कैमरन रनआउट हो गए. इस समय तक टीम 74 रन बना चुकी थी, लेकिन तीन विकेट गिरने से दबाव बन गया.
फिर रघुवंशी ने अपनी पारी के दौरान बाउंड्री लगाना जारी रखा, लेकिन अपनी फिफ्टी के बाद वह भी रनआउट हो गए. हालांकि जिस गेंद पर रघुवंशी रन आउट हुए, वो कहीं से भी रन नहीं था क्योंकि गेंद फील्डर के हाथ में थी, इसी वजह से रघुवंशी के साथ खेल रहे रिंकू भी रघुवंशी से इस बात पर नाराज दिखे.
Whats Wrong In KKR Game Plan: सिर्फ एक साझेदारी के चलते KKR हारी मैच?

KKR की पूरी पारी में सिर्फ एक ही अहम साझेदारी हुई, वो भी 46 रन की. यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी. रिंकू सिंह ने 35 रन की उपयोगी पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू का विकेट लेकर KKR की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 4 ओवर पहले ही 161 रन पर सिमट गई.
इससे पहले SRH ने 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 65 रन से अपने नाम कर लिया और यह इस सीजन में SRH की पहली जीत भी रही. पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, जब ओपनर्स ने सिर्फ 5.2 ओवर में 82 रन जोड़ दिए. दोनों बल्लेबाजों ने 21-21 गेंदों में 40-40 रन बनाकर KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.अभिषेक ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 253 से ज्यादा रहा.
Whats Wrong In KKR Game Plan: कैसा रहा हैदराबाद का प्रदर्शन

हालांकि, बीच में SRH की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, जब टीम ने 6 गेंदों में 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोर को फिर से पटरी पर ला दिया. आखिरी ओवर्स में नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही.
फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम बाउंड्री लगाकर स्कोर को 226 तक पहुंचाया. हालंकि कोलकाता को इस हार से एक बार सबक तो जरूर लेना चाहिए और इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए कि उनके प्लेयर्स अगली बार मैच खेलते हुए किसी भी तरह से रन आउट ना हों.
Read More: Delhi Capitals से दिल्ली में भिड़ेगी Mumbai Indians, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?






