आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?

By rishabhpandey

Published on:

Whats Wrong In GT Game Plan

Whats Wrong In GT Game Plan: IPL 2026 के नौवें मैच का रोमांच देखने लायक था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हरा दिया. लेकिन आखिर बेहतर स्टार्ट मिलने के बाद भी कमी रह कहां गई?, जिसकी वजह से गुजरात को मुंह की खानी पड़ी. चलिए आज हम आपको एनालिसिस कर के बताते हैं.

Whats Wrong In GT Game Plan: किस वजह से हुए बैटिंग कोलेप्स?

Whats Wrong In GT Game Plan
Whats Wrong In GT Game Plan (Source: Social Media)

राजस्थान रायल्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 211 रनों का टारगेट दिया था. लेकिन इसको अचीव करने के लिए गुजरात ने एक बड़ी गलती कर दी और वो क्या थी, इसके बारे में जानना बेहद जरूर ही. ओपनिंग करने आए साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र जब तक क्रीज पर थे, तब तक गुजरात की जीत आसान लग रही थी.

Whats Wrong In GT Game Plan
Whats Wrong In GT Game Plan (Source: Social Media)

लेकिन जैसे ही सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हुए, तो उनका विकेट गिरते ही GT का बैटिंग लाइन-अप ढह गई. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान के टारगेट को अचीव करने के जवाब में गुजरात की टीम ने 204 रन बना लिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने अंतिम ओवर में सिर्फ 4 रन देकर राजस्थान की जीत आसान कर दी.

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बीच 70 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. जायसवाल ने 55 रन और सूर्यवंशी 31 रन बनाए लेकिन RR टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर ध्रुव जुरेल ने बनाया, जिनके बल्ले से 75 रनों की पारी निकली. इस तरह राजस्थान की टीम स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में कामयाब रही.

Whats Wrong In GT Game Plan: अंतिम 2 ओवरों में पलटा मैच

Whats Wrong In GT Game Plan
Whats Wrong In GT Game Plan (Source: Social Media)

इसके बाद 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18वें ओवर तक 196 रन बना लिए थे. फिर 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाने थे, राशिद खान और कगिसो रबाड़ा क्रीज पर सेट हो चुके थे. इसी बीच 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए, जिससे राजस्थान मैच में वापसी कर चुकी थी.

Whats Wrong In GT Game Plan
Whats Wrong In GT Game Plan (Source: Social Media)

अब अंतिम ओवर में तुषार देशपांडे को 11 रन बचाने थे. पहली गेंद वाइड और अगली 3 गेंदों पर एक-एक रन आया. चौथी गेंद डॉट रही. हालात ऐसे थे कि गुजरात को 2 गेंद में 7 रन बनाने थे, तभी देशपांडे ने राशिद खान को चारों खाने चित्त करके उन्हें आउट कर दिया.

अब भी मुकाबला सुपर ओवर में जा सकता था, लेकिन देशपांडे ने अंतिम गेंद पर अशोक शर्मा को कोई रन नहीं बनाने दिया. ऐसे में साफ तौर पर ये पता चलता है कि गुजरात का बैटिंग कोलेप्स उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. ऐसे में अगर गुजरात अभी भी अपनी बैटिंग पर ध्यान नहीं दे पाई तो ऐसा हो सकता है कि आगे चलकर भी उन्हें ऐसे ही कई मैचेज़ क्लोज मार्जिन से हारने पड़ें.

Read More: Auqib Nabi के इरफान पठान को लेकर झलके जज्बात, अपने जम्मू और कश्मीर टीम में डेब्यू पर क्रिकेटर हुए इमोशनल