Whats Wrong In CSK Game Plan: आईपीएल को शुरू हुए कुछ समय बीत गया है और चैन्नई सुपर किंग्स की हालत इस सीजन में काफी खराब दिखाई दे रही है. एक टाइम ऐसा हुआ करता था, जब सारी टीम्स चैन्नई के खिलाफ खेलने से कांपती थी और अब ऐसा टाइम आ गया है कि सारी टीम्स चैन्नई के खिलाफ सिर्फ इसलिए खेलना चाहती हैं, क्योंकि वो फ्री में दो प्वाइंट्स ले सके.
आईपीएल 2026 में एक ऐसी टीम जो कभी मैदान पर उतरते ही मैच आधा जीत लेती थी. आज वही टीम लगातार लड़खड़ाती नजर आ रही है. दरअसल Royal Challengers Bengaluru का chennai super kings के खिलाफ 11वां मैच चैन्नई सपोर्ट्रस के लिए शर्मनाक रहा. क्योंकि इस मैच में चैन्नई को 43 रनों की करारी हार मिली है.
Whats Wrong In CSK Game Plan: कहां गलती कर रही है सीएसके?
तो आखिर कहां गलती कर रही है सीएसके? चलिए पूरी कहानी समझते हैं. सबसे बड़ी गलती चैन्नई का बॉलिंग फेलियर रहा है. शुरुआत तो ठीक थी, लेकिन जैसे ही मैच मिडिल ओवर्स में गया, सीएसके के bowlers पूरी तरह दबाव में आ गए. वहीं 7 से 15 ओवर्स के बीच आरसीबी ने 11 से ज्यादा की रन रेट से रन बनाए — यही वो फेज था जहां मैच हाथ से निकल गया और फिर डेथ ओवर्स में 19 से ज्यादा की रन रेट ने तो मानों सीएसके की कमर ही तोड़ दी थी. मतलब bowling पूरी तरह से बिखरती नजर आई.
सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट नो-बॉल पर मिला जब Tim David आउट हो चुके थे, लेकिन वो जिस बॉल पर आउट हुए वो नो-बॉल थी और उसके बाद 25 गेंदों पर टीम ने 70 रन जड़ दिए. मैच तो यहीं पर खत्म हो गया था. पर फिर भी सीएसके को उनके बैटर्स से उम्मीद थी.
वहीं दूसरी बड़ी गलती Ruturaj Gaikwad से उनकी कप्तानी में हुए, क्योंकि कप्तानी में उनके फैसले काफी अजीब रहे. पहले ओवर में विकेट मिल चुका था, लेकिन उसके बावजूद भी अपने प्रीमियम बॉलर्स की ओर जानें की बजाय ऋतुराज ने शिवम दुबे को दूसरा ओवर दे दिया और दूसरे ओवर में 30 रन पड़ गए.
वहीं अनुभवी गेंदबाज Matt Henry का एक ओवर बचा रह गया जो मैच में इस्तेमाल ही नहीं हुआ और सबसे हैरान करने वाला फैसला 14.2 करोड़ में खरीदे गए प्रशांत वीर को गेंदबाजी ही नहीं दी गई. जब आपके पास विकल्प हैं, फिर उनका इस्तेमाल न करना ये सीधे-सीधे कप्तानी की चूक है. तीसरी और शायद सबसे अहम वजह टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो था. खासकर 251 रन का टारगेट और शुरुआत में 30 रन पर 3 विकेट का गिरना. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजु सैमसन और आयुष म्हात्रे ये तीनों जल्दी आउट हो गए थे.
इसके बावजूद टीम ने 207 रन बना दिए. ऐसे में जरा सोचिए अगर टॉप ऑर्डर में से कोई एक भी बल्लेबाज टिक जाता तो ये मैच सीएसके जीत भी सकती थी. तो कुल मिलाकर हार की तीन बड़ी वजहें रहीं, पहला खराब डेथ और मिडिल ओवर गेंदबाजी, दूसरा कप्तानी में गलत फैसले और तीसरा टॉप ऑर्डर का पूरी तरह फेल होना.
अब सवाल ये ही है कि क्या ये सिर्फ खराब फॉर्म है या सीएसके के सिस्टम में ही कुछ गड़बड़ है? क्योंकि लगातार तीन हार और हर मैच में अलग-अलग गलतियां ये इशारा अच्छा नहीं है. अगर जल्दी सुधार नहीं हुआ तो इस बार प्लेऑफ की रेस भी दूर जाती दिख सकती है.
Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?
