Virat Kohli ने इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में दिखाया अपना जलवा, RCB के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने बताई टीम की प्लानिंग

By rishabhpandey

Published on:

Virat Kohli Warm Up Match

Virat Kohli Warm Up Match: जल्द ही IPL 2026 की शुरूआत होने वाली है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. क्योंकि विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन से पहले टीम के दूसरे इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में दूसरी बार खेलते हुए 19 गेंदों में 45 रन बनाए है. जो कि टी-20 फॉर्मेट के हिसाब से काफी बेहतर प्रदर्शन है. बुधवार को आरसीबी के दूसरे प्रैक्टिस मैच के बाद बोलते हुए, दिनेश कार्तिक ने वार्म-अप मैच में विराट कोहली के शानदार परफॉर्मेंस को लेकर खूब सराहना की और उनकी कंसिस्टेंसी, डेवेलप होते गेम प्लान की प्रशंसा करते हुए भी दिखाई दिए.

Virat Kohli Warm Up Match: दिनेश कार्तिक ने टीम को लेकर क्या कहा?

दिनेश कार्तिक ने कोहली और टीम को लेकर बात करते हुए कहा कि “आज का खेल शानदार रहा, विराट ने शुरुआत में ही अपनी क्लास का बेहतरीन प्रदर्शन किया, कुछ बेहतरीन शॉट खेले. विराट की महानता यह है कि हर साल वह एक खास प्लानिंग और इरादे के साथ मैदान में उतरते हैं. आपने देखा कि उन्होंने अपने टारगेट को किस तरह और भी ऊंचा कर दिया है.”

अपनी बात जारी रखते हुए आगे कार्तिक ने कहा कि “मुझे लगता है कि इस साल वह और भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. यह उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है, वह हमेशा अपनी बाउंडरीज़ को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं. साथ ही, वो दर्शकों और फैंस में जिस तरह की ऊर्जा भरते हैं, वह भी बहुत मायने रखता है और ये विराट की पर्सनैलिटी का एक बहुत बड़ा हिस्सा है.”

Virat Kohli Warm Up Match: क्या रही प्लेयर्स की परफॉर्मेंस?

Virat Kohli Warm Up Match
Virat Kohli Warm Up Match (Source: Social Media)

सोमवार को आरसीबी ने अपना पहला इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप मैच खेला है. इस मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 37 गेंदों में 81 रन बनाए, कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी 25 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि कोहली ने 12 गेंदों में 29 रन की छोटी लेकिन तेज पारी खेली.

Virat Kohli Warm Up Match
Virat Kohli Warm Up Match (Source: Social Media)

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर के अंडर परफॉर्म करने वाली आरसीबी ने 234 रन बनाए, जिसमें जितेश के (37 गेंदों में 81 रन), टिम डेविड के (14 गेंदों में 36 रन), अय्यर के (16 गेंदों में 30 रन) और विराट कोहली के (12 गेंदों में 29 रन) थे और इसी के साथ इनका दबदबा रहा.

Virat Kohli Warm Up Match
Virat Kohli Warm Up Match (Source: Social Media)

वहीं क्रुणाल के अंडर परफॉर्म करने वाली दूसरी टीम ने अपने 20 ओवरों में 247 रन बनाए, जिसमें रजत ने (25 गेंदों में 74 रन), पाटीदार ने (33 गेंदों में 63 रन) और क्रुणाल ने (33 गेंदों में 58 रन) बनाकर शानदार प्रदर्शन किया. आरसीबी आईपीएल 2026 में अपनी शुरूआत 28 मार्च को बेंगलुरु में अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलकर करेगी.

Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?