Virat Kohli Praises Dhurandhar 2: क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज में से एक किंग विराट कोहली वैसे तो अपने गेम और स्ट्रैटेजी के लिए काफी पॉपुलर हैं, लेकिन इन दिनों वो फिल्म धुरंधर-2 को सपोर्ट करने की वजह से चर्चा में आ गए हैं. उनको ये फिल्म इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए धुरंधर को लेकर तारीफ़ों को पुल बांध दिए हैं, उन्होंने इसे भारत में बनी अभी तक की सबसे बेहतरीन फिल्म भी बताया है. IPL 2026 में RCB के लिए खेल रहे कोहली ने कलाकार रणवीर सिंह की एक्टिंग को भी सराहा. उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान वो अपनी सीट से उठे भी नहीं.
Virat Kohli and Anushka Sharma on #Dhurandhar. We were clearly not ready for this. 🙌 @imVkohli @AnushkaSharma pic.twitter.com/hKhNzhM1ko
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 6, 2026
धुरंधर-2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. ये फिल्म कितनी शानदार होगी, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि विराट कोहली ने भी इसकी तारीफ़ में एक स्पेशल स्टोरी शेयर की है. हालांकि कोहली को किसी भी फिल्म के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए नहीं देखा गया है. ऐसे में धुरंधर पहली इंडियन सिनेमा की फिल्म है जिसे कोहली ने खास तौर पर सराहा है. कोहली ने बताया कि उन्होंने लगातार 4 घंटे तक बिना हिले अपनी सीट पर बैठकर ये फिल्म देखी है.
Virat Kohli Praises Dhurandhar 2: धुरंधर-2 के कायल हुए कोहली

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर-2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि,”आज फिल्म देखी और मैं ये कह सकता हूं कि मैंने भारत में बनी इस तरह की फिल्म पहले कभी नहीं देखी. इस फिल्म ने हर तरह के इमोशन सामने ला दिया, मैं लगभग 4 घंटे तक एक बार भी अपनी सीट से नहीं उठा.”

उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के टैलेंट की तारीफ करते हुए लिखा कि इसमें आपका यकीन नजर आता है. उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा कि, “वैसे तो सभी किरदार अच्छे थे लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आप अलग लेवल पर पहुंच गए. आपकी परफॉरमेंस बहुत शानदार थी, एकदम शानदार.”
Virat Kohli Praises Dhurandhar 2: कोहली ने पत्नी संग देखी फिल्म

कोहली ने पूरी फिल्म अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बैठकर देखी. वहीं अनुष्का ने भी फिल्म की तारीफ की. धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, कमाई के मामले में भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं अगर बात करें कोहली की तो वो अभी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और उनकी टीम ने लगातार 2 मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है.
Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?






