Virat Kohli On Reports: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर चल रही थी कि विराट कोहली ने RCB मैनेजमेंट से भारत से लंदन जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है. विराट ने ये डिमांड तब के लिए रखी है, जब RCB के मुकाबलों के बीच 3 दिन का गैप हुआ करेगा? उस दौरान वो चार्टर्ड फ्लाइट से लंदन जाएंगे और फिर लौट आएंगे. हालांकि इसपर अब खुद विराट कोहली ने रिएक्ट किया है और वो भी सरकास्टिक अंदाज में.
दरअसल विराट कोहली ने खुद को लेकर चल रही अफवाह का खंडन कर दिया है और अफवाह को खारिज करने का विराट कोहली का तरीका भी बड़ा जबरदस्त रहा है. उन्होंने बिना कुछ कहे ही इस अफवाह को गलत बता दिया. विराट कोहली ने फैली अफवाह को गलत बताने के लिए बस सोशल मीडिया पर दो हंसती हुई इमोजी शेयर की और उसके बाद तो लोगों को खुद ही समझ में आ गया कि ये सारी बातें जो विराट को लेकर चल रही है, वो सब अफवाह है. RCB के स्टार बल्लेबाज के इस कदम से साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चल रही खबर में ज्यादा दम नहीं है.
Virat Kohli On Reports: विराट कोहली ने किया अफवाह का खंडन
विराट कोहली ने खुद उस रिपोर्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए उस पर हंसने वाली दो इमोजी लगाई है, जिसमें उनको लेकर अफवाह फैलाई जा रही थी. विराट के इस कदम से साफ है कि उन्होंने भी उस खबर को बकवास बताया है और उसका मजाक उड़ाया है. हालांकि ऐसा करते ही उस रिपोर्ट के इंस्टाग्राम का पेज क्रेश हो गया है, जिसे विराट ने अपनी स्टोरी में टैग किया है. इसी से पता चलता है कि विराट कोहली का भारत में कैसा औरा है.
Virat Kohli On Reports: IPL 2026 के लिए विराट की तैयारी जोरों पर
विराट कोहली फिलहाल IPL 2026 की तैयारियों में जुटे हैं. वो RCB के कैंप से पिछले हफ्ते ही जुड़े हैं. RCB के ट्रेनिंग कैंप से विराट कोहली की प्रैक्टिस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. किसी वीडियो में विराट बल्लेबाजी की प्रेक्टिस करते दिखे हैं तो किसी में RCB से जुड़े खिलाड़ियों के साथ अपने एक्सपीरिएंस को शेयर कर रहे हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि IPL में विराट और RCB का साथ पहले सीजन से बरकरार है. वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका पूरा IPL करियर सिर्फ एक टीम के साथ गुजरा है और यहीं लॉयेलिटी बताती है कि आखिर क्यों पिछले सीजन में ट्रॉफी जीतने के बाद वो रोने लगे थे.
Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव
