Virat Kohli New IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कई मायनों में टक्कर का मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके के खिलाफ आरसीबी को 43 रनों से जीत मिली, लेकिन चैन्नई ने भी टारगेट अचीव करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था.
आईपीएल 2026 में ये आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है, जबकि सीएसके को अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी हुए 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में, सीएसके की पारी आखिरी ओवर में 207 रनों पर ढेर हो गई. लेकिन इस मैच में खास बात ये रही कि इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने और यहां हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं.
Virat Kohli New IPL Record: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए थे. सीएसके के खिलाफ ये आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऐसा कारनामा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने किया था. दोनों ही टीमों ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 231-231 रन बनाए थे. लेकिन 5 अप्रैल को हुए मैच में RCB ने जो स्कोर बनाया है वो अब तक का चैन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर बन गया है.
Virat Kohli New IPL Record: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 19 छक्के लगाएं. सीएसके के खिलाफ ये आईपीएल के इतिहास में सबसे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बन गया है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17-17 छक्के जड़े थे. लेकिन अब वो रिकॉर्ड भी टूटता दिखाई दिया है.
Virat Kohli New IPL Record: भुवनेश्वर कुमार ने पूरे किए 200 आईपीएल विकेट

इसकी के साथ भुवनेश्वर कुमार ने भी सीएसके के खिलाफ आरसीबी के हुए मैच में अपने आईपीएल करियर के 200 विकेट पूरे किए हैं. भुवनेश्वर यहां तक पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं, उन्होंने ये कारनामा 192 मैचों में किया है. अब आईपीएल में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम है, जो अब तक आईपीएल में 224 विकेट चटका चुके हैं.
Virat Kohli New IPL Record: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए विराट ने ये कारनामा किया है. रोहित के नाम केकेआर के खिलाफ 1161 रन बनाने का रिकॉर्ड हैं, लेकिन विराट ने भी अब सीएसके के खिलाफ 1188 रन बना दिए हैं. ऐसे में वो एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर में टॉप पर पहुंच गए हैं.
Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?






