IPL 2026 में अब नहीं खेलेंगे Virat Kohli? किंग ने अपनी चोट को लेकर किया खुलासा

By rishabhpandey

Published on:

Virat Kohli Injury

Virat Kohli Injury: IPl 2026 जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे ये काफी इंटरस्टिंग होता जा रहा है. खास तौर पर इस सीजन में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों को लेकर हर तरफ खूब चर्चाएं हो रही हैं. उन ही खिलाड़ियों में से एक हैं विराट कोहली, जिनका बल्ला जमकर बोल रहा है. जितनी तारीफ उनकी बैटिंग की होती है, उतनी ही तारीफ उनकी फिटनेस की भी होती है.

लेकिन इस समय विराट चोटिल हैं और उनकी हेल्थ को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए थे. हालांकि, फिर भी वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले और 49 रनों की मैच विनिंग नॉक उनकी टीम के लिए कारगर साबित हुई. हालांकि लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद विराट ने अपनी इंजरी पर बड़ा बयान दिया है.

Virat Kohli Injury: विराट कोहली ने घुटने की चोट पर क्या कहा?

Virat Kohli Injury
Virat Kohli Injury (Source: Social Media)

विराट कोहली से जब मैच के बाद उनके घुटने की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “पिछले मैच से काफी बेहतर है, लेकिन फिर भी शत प्रतिशत फिट नहीं हूं. पिछले मैच में घुटने में सूजन थी. यहां तक कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी पिछले चार-पांच दिन से मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था. अपने जज्बे से खुश हूं. मुझे मैच खत्म करना चाहिए था.”

Virat Kohli Injury: विराट ने पिच को लेकर क्या कहा?

Virat Kohli Injury
Virat Kohli Injury (Source: Social Media)

चिन्नास्वामी के बैटिंग विकेट पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. ऐसे में उनके लिए रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो गया था. लेकिन मैच के बाद जब विराट कोहली से पिच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, “पिच पर घास ज्यादा नहीं थी. यह सामान्य से धीमी थी. पिछले कुछ दिन काफी गर्म रहे हैं. पिच थोड़ी अलग थी. मेरा इरादा पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना था. आज अपने खेलने के तरीके से मैं खुश हूं.”

Virat Kohli Injury: पहली बार आईपीएल में 49 रनों पर आउट हुए किंग कोहली

Virat Kohli Injury
Virat Kohli Injury (Source: Social Media)

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि आईपीएल में विराट कोहली बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले हों. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरे और 49 रनों की शानदार पारी खेली. वह 34 गेंद में 49 रन बनाकर पैवेलियन लौटे और अब तक के आईपीएल इतिहास में भी ये पहली बार हुआ है कि किंग कोहली 49 रनों पर आउट हुए हो.

Read More: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू को लेकर क्या है Aaron Finch की राय, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बात सुन आप हो जाएंगे शॉक