Virat Kohli ने आरसीबी को मैच जीतवाकर अनुष्का शर्मा को दी उड़ती हुई पप्पी, जीत के जश्न का वीडियो वायरल

By rishabhpandey

Published on:

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरूआत बीते दिन फाइनली हो ही गई है. इस सीजन का पहला मैच बीती रात यानी 28 मार्च को खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का ओपनिंग मैच रोमांच से भरा हुआ दिखाई दिया.

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में चेज मास्टर विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि टारगेट का पीछा करने में उनका कोई मुकाबला नहीं है. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स को 6 विकेट से करारी मात दी और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया.

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma: विराट को पडिक्कल और पाटीदार का मिला साथ

हैदराबाद के 202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. हैदराबाद द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी शुरुआत दिलाई. पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. हालांकि फिल सॉल्ट सस्ते में ही निपट गए, लेकिन बाकी की टीम ने जिम्मेदारी संभालते हुए आरसीबी को आसानी के साथ लक्ष्य तक पहुंचवा दिया.

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma (Source: Social Media)

कप्तान रजत पाटीदार ने भी ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए महज 12 गेंदों में 31 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. हालांकि, पूरे मैच के दौरान विराट कोहली एक छोर पर जमे रहे और उन्होंने आरसीबी की जीत को सुनिश्चित किया. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से दूरी बनाने के बावजूद विराट की फॉर्म में कोई कमी नजर नहीं आई.

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma: कोहली ने अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस

Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma (Source: Social Media)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतने के बाद चिन्नास्वामी का मैदान एक बेहद खास पल का गवाह भी बना. मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी इस पल का जमकर लुत्फ उठाया. स्टैंड्स में स्मृति मंधाना, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी वुमेन्स क्रिकेटर ने भी इस पल को खूब एन्जॉय किया.

Read More: RCB के नए मालिक जल्द बदलेंगे टीम का नाम?, अनन्या बिड़ला ने की अनाउंसमेंट

Exit mobile version