Vijay Mallya Reaction On RCB Valuation: विजय माल्या ने आरसीबी के मालिकों को दी बधाई

विजय माल्या ने आरसीबी के नए मालिकों को बधाई देते हुए लिखा कि 450 करोड़ रुपये का निवेश आज 37 गुना बढ़ गया है. उन्होंने याद किया कि कैसे एक युवा विराट कोहली को उनकी टीम ने चुना, जो आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं. ये सही भी है कि कोहली के कारण भी फैंस आरसीबी को चाहते हैं. सिर्फ बेंगलुरु के लोग नहीं, दिल्ली, मुंबई, पंजाब और अन्य शहरों में भी इस फ्रेंचाइजी के फैंस की तादात ज्यादा है.
Vijay Mallya Reaction On RCB Valuation: विजय माल्या ने पोस्ट में क्या कहा?
I would like to heartily congratulate the new owners of RCB. I wish them the very best and Godspeed with the most valuable IPL franchise. When I bought the franchise in 2008 for INR 450 crores, most people laughed at me and criticised my investment as a vanity project. Behind my…
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 26, 2026
विजय माल्या ने शेयर किए हुए पोस्ट में लिखा कि, “मैं RCB के नए मालिकों को तहे दिल से बधाई देना चाहूंगा. मैं उन्हें इस सबसे कीमती IPL फ्रेंचाइजी के लिए शुभकामनाएं देता हूं और भगवन से उनके लिए सफलता की कामना करता हूं. जब मैंने 2008 में इस फ्रेंचाइजी को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था, तो ज्यादातर लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था और मेरे इस निवेश को सिर्फ दिखावा बताया था. मेरे इस तथाकथित पागलपन के पीछे रॉयल चैलेंज ब्रांड को खड़ा करने का मकसद था, और इसीलिए मैंने इस फ्रेंचाइजी का नाम RCB रखा. यह देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये हो गया है.”
Vijay Mallya Reaction On RCB Valuation: विराट कोहली का जिक्र

उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए लिखा कि, “RCB हमेशा मेरे डीएनए का हिस्सा रहेगी. इससे जुड़ी मेरी यादें कभी मिट नहीं सकतीं, खासकर युवा विराट कोहली को टीम में शामिल करने की याद, जो आज दुनिया के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं. RCB के उन सभी प्रशंसकों का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जो मेरे कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी टीम से जुड़े रहे.” उन्होंने फैंस से इस टीम को इसी तरह सपोर्ट करते रहने की भी अपील की है. हालांकि इतना सपोर्ट मिलने के बावजूद RCB के पास अब तक सिर्फ 1 ही आईपीएल ट्रॉफी आ पाई है, जो कि उन्होंने पिछले साल ही जीती थी.
Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?






