Vaibhav Sooryavanshi के आगे नहीं चली वर्ल्ड क्लास बॉलिंग, 15 साल के बच्चे के आगे बेबस दिखी Mumbai Indians

By rishabhpandey

Updated on:

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah: बीते दिन मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए 13वें मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो अपनी टीम के लिए कितने बेहतरीन प्लेयर है, ये कहना गलत नहीं होगा कि वो छोटे पैकेट में बहुत बड़ा धमाका बन कर सामने आए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah
Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah (Source: Social Media)

उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. हालांकि वो एक छक्का लगाने के बाद ही नहीं रुके बल्कि, उन्होंने इसी ओवर में बुमराह की एक और यॉर्कर लेन्थ गेंद को तारामंडल में पहुंचा दिया. फिर एक सिक्स ट्रेंट बोल्ट के अगले ओवर में भी उन्होंने लगाया. मंगलवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है.

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि राजस्थान की इस जीत में सबसे बड़ा हाथ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल का रहा. पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था, जिसकी पहली गेंद पर स्ट्राइक लेने के लिए वैभव सूर्यवंशी खड़े थे. ये पहली बार था जब वो बुमराह के खिलाफ खेल रहे थे.

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah
Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah (Source: Social Media)

बुमराह को बड़े-बड़े बल्लेबाज सम्मान देते हैं और डिफेंसिव शॉट को ही तव्वजो देते हैं, लेकिन 15 साल के इस उभरते हुए बल्लेबाज ने सम्मान देने की बजाय बुमराह की लंका दी. वैभव ने वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में शानदार छक्का लगाते हुए ये साबित कर दिया कि ये नई पीढ़ी के बल्लेबाज अच्छी गेंदो को भी सम्मान देने की बजाय उसपर एग्रेसिव स्ट्रोक्स खेलना ज्यादा पसंद करते हैं.

ऐसे में बुमराह थोड़ा सा मुस्कुराए, हालांकि इस हंसी में एक अफसोस ये रहा होगा कि उन्होंने युवा बल्लेबाज से छक्का खा लिया. बुमराह के इसी ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने एक और छक्का लगाकर बता दिया कि चाहे बुमराह कितने भी बड़े गेंदबाज हों, वो तो उनके खिलाफ भी आक्रामक रव्वैया ही अपनाएंगे. हालांकि वैभव ने आईपीएल शुरू होने से पहले भी ये कहा था कि वो बॉल को जरूर उड़ाएंगे, अगर उनकी रेंज में बॉल आएगी और बीते दिन के मैच में उन्होंने ये कर के भी दिखाया.

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah: कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah
Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah (Source: Social Media)

आईपीएल के इतिहास में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, वो भी उन्होंने सिर्फ 3 ही छक्के लगाए हैं. ये बताता है कि बुमराह पॉवरप्ले में कितने खतरनाक साबित होते हैं, लेकिन वैभव ने बुमराह को जिस रव्वयै के साथ खेला वो दिखाता है कि वो कितने बेखौफ बल्लेबाज है.

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah: यशस्वी जायसवाल को मिला POTM अवार्ड

Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah
Vaibhav Sooryavanshi VS Jasprit Bumrah (Source: Social Media)

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवरों में 150 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी की थी. वैभव ने 14 गेंदों में 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाए. वहीं यशस्वी ने 32 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, उन्होंने 4 छक्के और 10 चौके लगाए. फिर 150 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने महज 123 रन ही बनाए, मुंबई का टॉप आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. रोहित, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा सस्ते में आउट हो गए. लेकिन फिर भी मुंबई के मीडिल ऑर्डर की बदौलत टीम 123 रन बनाने में कामयाब रही.

Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट