‘मैं यही सोच के उतरा था’, वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा, CSK के खिलाफ क्या था उनका ‘मास्टरप्लान’

By raj kiran

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Statement

Vaibhav Sooryavanshi Statement: राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को हराकर सबको चौंका दिया. पांच बार की चैंपियन टीम को RR ने बुरी तरह मसल दिया. चेन्नई जैसी टीम एकतरफा अंदाज में राजस्थान के हाथों पराजित हुई.

इसका काफी हद तक श्रेय वैभव सूर्यवंशी को जाता है. जिन्होंने कमाल की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच समाप्त होने के बाद ये 15 साल के खिलाड़ी पोस्ट मैच शो में पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि इस मैच में उनका मास्टरप्लान क्या था.

Vaibhav Sooryavanshi Statement: ये था वैभव सूर्यवंशी का मास्टरप्लान

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का आगाज स्टाइल से किया. उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा थी, वैसा परफॉर्म करके दिखाया. बिहार के लाल ने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम को अपने विकेट के लिए तरसा दिया. आउट होने से पहले इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स की जीत पक्की कर दी थी. उन्होंने 52 रनों की पारी के साथ अपनी टीम को जीत का आधार दे दिया.

मैच के बाद उन्होंने बताया कि सीएसके के खिलाफ उनका गेम प्लान क्या था. वैभव का कहना था कि वो रन चेज में पहली ही गेंद से अटैक करने के माइंडसेट से उतरे थे. उनका कहना था कि लो स्कोरिंग मैच में पावरप्ले रिजल्ट निर्धारित करता है.

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement

ऐसे में उन्होंने शुरुआत से ही पावरप्ले का सही इस्तेमाल करने पर जोर दिया था. वैभव ने इसके अलावा ये भी बताया कि टीम के कोच ने उन्हें क्या निर्देश दिए हैं. वैभव सूर्यवंशा ने बताया कि उन्हें अपना नेचुरल गेम कहने के लिए कहा गया. और उन्हें पूरी तरह बैक किया जाएगा.

महज 15 गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला. जिन्होंने केवल 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. जिसके साथ वैभव आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने टूर्नामेंट में इस तरह का आगाज किया है. फिर अंजाम कैसा होने वाला है, ये देखना बेहद दिलचस्प रहने वाला है.

 

Read More: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में कर दिया ये कमाल