Rajasthan Royals ने CSK को कैसे दी मात, युवा वैभव सूर्यवंशी ने बताया उनका गेमप्लान

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory

Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में बेहद ही खतरनाक शुरूआत की है. हर किसी को ये लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के आगे राजस्थान को थोड़ मुश्किलें आ सकती हैं. लेकिन इसका सबकुछ उल्टा ही देखने को मिला है. चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को धूल चटाते हुए राजस्थान ने अपने इस सीजन की शुरूआत धमाकेदार जीत के साथ की है.

Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory
Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory (Source: Social Media)

आरआर की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही. जिन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगा कर मैच को लगभग एक तरफा कर दिया था. अपनी पूरी इनिंग में इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली और फिर मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बातचीत की.

Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory: क्या था टीम का प्लान?

Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory
Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी ने बातचीत के दौरान कहा कि, “आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था. शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छे से आने लगी.”

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में वैभव ने कहा कि, “मैं डिफेंस के बारे में सोचता तो हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में गेम को कंट्रोल करना था, क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह दौर बहुत अहम होता है. अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा करती है, तो गेम उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा.”

Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory: कोच की क्या थी राय?

Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory
Vaibhav Sooryavanshi Reveals The Secret Of Victory (Source: Social Media)

अपनी बात जारी रखते हुए बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि, “कोचों ने कहा था कि मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहना चाहिए और हालात के हिसाब से खेलना चाहिए. मेरे ओपनिंग पार्टनर (जायसवाल) हर गेंद के बाद मुझसे बात करते रहते हैं. वह बताते हैं कि सिंगल कब लेना है, मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं. अगर गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही हो तो मुझे अपने शॉट्स खेलते रहने के लिए हिम्मत देते हैं.”

अगर बीते दिन हुए मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके को 19.4 ओवर में 127 रन पर समेट दिया. फिर आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए और मैच को 8 विकेट से जीत लिया. आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे. बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे उन्होंने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को आउट किया था.

Read More: Ajinkya Rahane ने मुंबई के मैच में क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को बॉलिंग, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश