Vaibhav Sooryavanshi ने चेन्नई के सामने दिखाया अपना रौद्र रूप, जानें CSK की कहां रह गई चूक?

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Performance

Vaibhav Sooryavanshi Performance: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को इतनी बुरी तरह धूल चटाई है कि अब हर कोई थाला यानी एम एस धोनी को याद करने लगा है. बीच बीती रात 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने सीएसके को 8 विकेट से मात दी.

Vaibhav Sooryavanshi Performance
Vaibhav Sooryavanshi Performance (Source: Social Media)

राजस्थान ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया और ये फैसला पूरी तरह से सही साबित भी हुआ. इस मुकाबले में सीएसके की टीम महज 127 रन पर सिमट गई और जवाब में, वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने सीएसके को पहले ही ओवर से बैकफुट पर ढकेल दिया, जिसकी वजह से राजस्थान के लिए ये मैच काफी हद तक आसान बन गया और 12.1 ओवर में ही टीम ने टारगेट अचीव कर लिया.

Vaibhav Sooryavanshi Performance: वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर

Vaibhav Sooryavanshi Performance
Vaibhav Sooryavanshi Performance (Source: Social Media)

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गए 128 रन के छोटे टारगेट को और छोटा बनाने का काम वैभव सूर्यवंशी ने किया. वैभव ने सिर्फ 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया और वे 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके भी लगाएं.

वैभव के इस पारी के बाद मैच में ज्यादा कुछ बचा नहीं था और यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 14 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 18 रन का योगदान दिया, लेकिन वो लेप शॉप खेलने के चक्कर में खुद ही विकेट पर बॉल मार बैठे. सीएसके के लिए अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए और चेन्नई की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहें.

Vaibhav Sooryavanshi Performance: रवींद्र जडेजा ने की शानदार वापसी

Vaibhav Sooryavanshi Performance
Vaibhav Sooryavanshi Performance (Source: Social Media)

आईपीएल 2025 में प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान पर रहने वाली दोनों टीमों ने इस सीजन से पहले अपने-अपने स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन की अदला-बदली की थी. जडेजा की राजस्थान में वापसी सफल रही और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में अपने जौहर दिखाने में नाकामयाब रहे. वो नांद्रे बर्गर की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए.

Vaibhav Sooryavanshi Performance: बर्गर और आर्चर की तूफानी गेंदबाजी

Vaibhav Sooryavanshi Performance
Vaibhav Sooryavanshi Performance (Source: Social Media)

नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर ने पावरप्ले के दौरान गेंद को शानदार तरीके से स्विंग कराया. जहां बर्गर ने अपने पहले ही ओवर में सैमसन को आउट किया, वहीं आर्चर ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेज दिया. गायकवाड़ ऑफ साइड पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए. फिर बर्गर ने अपने दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे को बाउंसर से चौंकाया और गेंद उनके दस्ताने से लगकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई. पूरे मैच में जबतक सरफराज थे, तब तक ही लग रहा था कि चेन्नई कुछ टारगेट अचीव कर सकती है, लेकिन उनके जाने के बाद पूरी ऐसे ढह गई मानों ताश के पत्ते बिखर रहे हो.

Read More: Ajinkya Rahane ने मुंबई के मैच में क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को बॉलिंग, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश