Vaibhav Sooryavanshi आईपीएल में धमाका करने को है तैयार, Tournament शुरू होने से पहले दी बड़ी स्टेटमेंट

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026: इंडियन क्रिकेट में वैसे तो कई युवा प्लेयर्स हैं जो कि उभर कर सामने आ रहे हैं, लेकिन उनमें से ही एक प्लेयर ऐसा है, जो कि बेहद ही कम उम्र में धमाका मचाता दिखाई दे रहा है और वो कोई और नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अब आईपीएल 2026 में वो एक बड़ा टारगेट लेकर उतरने की तैयारी में हैं. बेहद कम उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा में आए इस खिलाड़ी ने साफ कहा है कि इस सीजन में उनका सबसे बड़ा सपना अपनी टीम को खिताब दिलाना है.

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को ट्रॉफी दिलाने का लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026 (Source: Social Media)

हाल ही में आयोजित BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह के दौरान सूर्यवंशी ने अपने लक्ष्य के बारे में खुलकर बात की. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि उनका मुख्य टारगेट इस बार टीम को चैंपियन बनाना है. उन्होंने कहा कि अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो इसका फायदा पूरी टीम को मिलेगा. वहीं उनका मानना है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी का सपना ट्रॉफी जीतना ही होता है. वह भी इसी सोच के साथ मैदान में उतरेंगे और कोशिश करेंगे कि टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें.

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026: कम उम्र में बनाया बड़ा नाम

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026 (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है. उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड भी बनाया था. उनके ऐसा करने के बाद क्रिकेट जगत की कई हस्तियों का ध्यान उनकी ओर गया.

इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया. ICC अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड बनाते हुए छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026: 13 साल की उम्र में मिला IPL कॉन्ट्रैक्ट

Vaibhav Sooryavanshi On IPL 2026 (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी को 2024 में उस समय बड़ी पहचान मिली जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. उस समय वो महज 13 साल के थे और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे. इसी के साथ उन्होंने बताया था कि घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 मैचों के दौरान राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग टीम काफी समय से उन पर नजर रखे हुए थी और फिर जब उन्होंने ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन किया, तब उन्हें टीम में जगह मिल गई. हालांकि अब देखने वाली बात यो होगी कि 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस साल के आईपीएल में अपने प्रदर्शन को बरकरार रख पाएंगे या नहीं?

Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

Exit mobile version