Vaibhav Sooryavanshi In Tri-Series: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। शानदार फॉर्म में श्रीलंका पहुंचे वैभव से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए।
9 जून को खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने की। वैभव ने शुरुआत में कुछ आकर्षक शॉट लगाए और तेजी से रन बटोरे, लेकिन उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी।
India A Vs Srilanka A: तेज शुरुआत के बाद मिला झटका
वैभव ने अपनी छोटी पारी में तीन चौके लगाए, लेकिन 14 रन के स्कोर पर ही उन्हें श्रीलंका ए के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेज दिया। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ट्राई सीरीज के पहले ही मैच में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हालंकि इसके पीछे कई वजहें हो सकती है, लेकिन खास वजह उनकी कोचिंग को बताया जा सकता है। दरअसल वैभव का नेचुरल गेम अटेकिंग है, लेकिन इस सीरिज के दौरान उनसे जानबूझकर डिफेंसिव प्रैक्टिस करवाई गई और इसी वजह से वो इस मैच में फ्लॉप होते दिखाई दिए।
Vaibhav Sooryavanshi News: अपकमिंग दौरों से पहले अहम मौका
यह ट्राई सीरीज वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद खास मानी जा रही है। उन्हें अपकमिंग आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिली है। ऐसे में श्रीलंका में खेले जा रहे इस कॉम्पटीशन में उनके लिए तैयारियों का बड़ा मंच है। हालांकि पहले मैच में वो असफल रहे, लेकिन टूर्नामेंट में अभी उनके पास खुद को साबित करने के कई मौके मौजूद हैं। उन्हें कम से कम तीन और पारियां खेलने का मौका मिलेगा, जहां वो अपनी एबिलिटी का प्रदर्शन कर सकते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi List A Record: शानदार रहा है लिस्ट-ए रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी का अब तक का लिस्ट-ए रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 8 मुकाबलों में 353 रन बनाए हैं और उनका औसत 44.12 का रहा है। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 165 के करीब है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है। युवा बल्लेबाज ने इससे पहले राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी अपनी छाप छोड़ी थी। भारत ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन बनाकर रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था।
Vaibhav Sooryavanshi In Tri-Series: ट्राई सीरीज में आगे का कार्यक्रम
भारत ए को अब अपने अगले मुकाबले में 11 जून को अफगानिस्तान ए का सामना करना है। इसके बाद 15 जून को एक बार फिर श्रीलंका ए से भिड़ंत होगी, जबकि 17 जून को भारतीय टीम अफगानिस्तान ए के खिलाफ अपना चौथा मुकाबला खेलेगी। ऐस में अब देखना बैहद ही दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी अगले मैचों में वापसी करते हुए अपनी शानदार फॉर्म को फिर से हासिल कर पाते हैं या नहीं।
Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?
