वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में कर दिया ये कमाल

By raj kiran

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Statement

Vaibhav Sooryavanshi Fifty: वैभव सूर्यवंशी का एक बार फिर तूफान देखने को मिला. बिहार के लाल ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में कमाल कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 वर्षीय खिलाड़ी ने बल्ले से जलजला सा ला दिया.

वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने ये कारनामा केवल 15 गेंदों पर कर डाला. जिसके बाद गुवाहाटी में हलचल सी मच गई.

Vaibhav Sooryavanshi Fifty: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Vaibhav Sooryavanshi Fifty

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि पहले सीजन में कमाल करने वाले युवा क्या दूसरे सीजन में अपने प्रदर्शन को दोहरा पाएंगे? लेफ्ट हैंड बैटर ने इस सीजन के पहले ही मुकाबले में तमाम सवालों के जवाब दे दिए. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वो पारी की शुरुआत करने आए.

Vaibhav Sooryavanshi Fifty

शुरुआत से ही इस खिलाड़ी का धुआंधार अंदाज देखने को मिला. वैभव ने अपनी पहली ही गेंद को चौके के लिए भेजकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. वैभव यहीं नहीं रुके और केवल 15 बॉल का सामना करके फिफ्टी जड़ दी. इस आंकड़े तक सूर्यवंशी छक्के की मदद से पहुंचे. गुवाहाटी में मौजूद तमाम दर्शकों ने शोर मचाकर उन्हें इस पारी के लिए शुभकामनाएं दी.

यशस्वी जायसवाल के साथ शानदार साझेदारी की

Vaibhav Sooryavanshi Fifty

सीएसके के खिलाफ रन चेज में राजस्थान रॉयल्स को दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी. वैभव सूर्यवंशी जहां एक तरफ ताबड़तोड़ शॉट लगा रहे थे, दूसरे छोर पर यशस्वी उनका बखूबी साथ दे रहे थे. समय-समय पर स्ट्राइट रोटेट करके. वैभव और जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े. जिसने राजस्थान की जीत की राह आसान कर दी.

ये पार्टनरशिप केवल 6.2 ओवर में हुई. इसमें यशस्वी का योगदान केवल 23 रनों का था. वैभव ने आउट होने से पहले 52 रनों की लाजवाब पारी खेली. उनकी ये पारी सिर्फ 17 गेंदों पर आई. चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उनका शिकार किया. जिनकी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वैभव सरफराज खान के हाथों लपक लिए गए.

 

Read More: IPL 2026 के दूसरे मैच में फैन ने स्टैंड्स में किया अपनी गर्लफ्रैंड को प्रोपोज, पर ये प्यार जानें क्यों पड़ गया भारी?

Exit mobile version