वैभव सूर्यवंशी की विराट कोहली के रिकॉर्ड पर है नजर, IPL 2026 से पहले दे दिया बड़ा बयान

By raj kiran

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi big Statement

Vaibhav Sooryavanshi big Statement: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक बार फिर इस 14 साल के खिलाड़ी का जलवा देखने को मिलेगा. बिहार के लाल ने पिछले सीजन में तूफानी शतक ठोककर सनसनी मचा दी थी. अब वैभव की नजर विराट कोहली के नजर पर है. हाल ही में एक बयान से उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए.

Vaibhav Sooryavanshi big Statement: विराट का रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi big Statement

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे. जहां उनके साथ टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी मौजूद थे. दोनों ही धुरंधर प्लेयर इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए. साथ ही उनके तमाम सवालों का भी जवाब दिया. वैभव से एक जर्नलिस्ट ने पूछा- ‘आईपीएल 2026 के लिए आपकी योजना क्या है? आप कितने रन बनाने को देखेंगे?’

Vaibhav Sooryavanshi big Statement

इसके जवाब में वैभव ने जो कहा उसे सुनकर पास में बैठे जडेजा भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों खुलकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘ऐसा सवाल पूछोगे, तो मैं 2-3 हजार रन बोल दूंगा. आप ऐसा कुछ प्लान नहीं कर सकते कि मुझे इतने रन बनाने हैं. जो प्रक्रिया है, उसे फॉलो करना है. और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है. बाकी पर्सनल गोल्स पर इतना फोकस नहीं है.’

Vaibhav Sooryavanshi big Statement

वैभव सूर्यवंशी के 2-3 हजार रन बनाने के बयान पर फैंस का कहना है कि ऐसे में तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे. विराट के पास एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज है. स्टार बैटर ने 2016 आईपीएल के दौरान आरसीबी की ओर से खेलते हुए 973 रन ठोक दिए थे. इस रिकॉर्ड को फिलहाल कोई नहीं तोड़ पाया है.

 

Read More: R Ashwin के खुलासे से Virat Kohli के Test Retirement पर फिर छिड़ी नई बहस

Exit mobile version