USA’S Mohammad Mohsin warns Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाएगा. जहां यूएसए के सामने पाकिस्तान की चुनौती रहेगी. ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की संभावना है. मैच से पहले यूएसए के मोहम्मद मोहसिन ने पाकिस्तान को बड़ा चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी यूएसए पाकिस्तान को हराएगा.
USA’S Mohammed Mohsin warns Pakistan: यूएसए के खिलाड़ी का पाकिस्तान को चैलेंज
यूएसए और पाकिस्तान की पिछली बार जब टी20 विश्व कप के तहत भिड़ंत हुई थी, तब पाकिस्तान को पराजित होना पड़ा था. यूएसए ने सबको चौंकाते हुए सुपर ओवर में पाक को करारी शिकस्त दी थी. यूएसए के मोहम्मद मोहसिन ने उसी इतिहास को एक बार फिर दोहराने की बात कही है. मैच से पहले ये लेग स्पिनर प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे.
जहां उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में मोहसिन का कहना था,
“दबाव उनपर रहने वाला है. हम पाकिस्तान को पहले भी हरा चुके हैं. हमने अपनी टीम पहले से और अधिक मजबूत कर ली है. इस बार हार का अंतर को बढ़ाना है. हमारे पास इस विश्व कप में खोने के लिए कुछ नहीं है.”
2024 टी20 वर्ल्ड कप में किया था ये कारनामा
2024 टी20 विश्व कप में यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर सनसनी मचा दी थी. ये मुकाबला 6 जनवरी, 2024 को डल्लास में खेला गया था. जहां टॉस यूएसए के पक्ष में गया था. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 159 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में यूएसए ने भी निर्धारित ओवरों में ये स्कोर बराबर कर दिया.
मैच सुपर-ओवर में गया. जहां यूएसए की टीम पहले खेलने आई. उन्होंने 6 गेंदों पर 18 रन जड़ दिए. जीत के लिए पाकिस्तान को 19 रन बनाने थे. हालांकि वह केवल 13 रन ही बना सकी. यूएसए ने 5 रनों से बाजी मार ली.
कोलंबो में दोनों टीमों का होगा आमना-सामना
भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से चल रहे T20 WC में 10 फरवरी को मैच नंबर-12 का आयोजन होगा. जिसमें पाकिस्तान और यूएसए एक दूसरे से टकराएंगी. कोलंबो इस मुकाबले की मेजबानी करेगा.
Read More: T20 World Cup 2026: Ind-Pak मुकाबले से पीछे हटने पर Sourav Ganguly ने जताई हैरानी
