Tilak Varma ने IPL 2026 में बनाया रिकॉर्ड, इतिहास में क्रिकेटर का नाम हुआ दर्ज

By rishabhpandey

Published on:

Tilak Varma IPL Record

Tilak Varma IPL Record: तिलक वर्मा ने सोमवार को Indian Premier League में अपना पहला शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस क बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 100 रन पूरे किए। इससे ठीक पहले उन्होंने छक्का लगाकर 97 रन का आंकड़ा छुआ था। ऐसे में तिलक ने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाते हुए इतिहास रच दिया।

Tilak Varma Performance: कैसा रहा तिलक का प्रदर्शन?

Tilak Varma IPL Record
Tilak Varma IPL Record (Source: Social Media)

उनकी यह पारी बेहद आक्रामक रही, जिसमें उन्होंने 224 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के और 8 चौके लगाए। यह मुंबई इंडियंस के किसी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने सनथ जयसूर्या के 45 गेंदों में बनाए गए शतक की बराबरी की, जो उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल 2026 में ये अब तक का सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने इस लिस्ट में संजू सैमसन को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 52 गेंदों में शतक लगाया था। इस सीजन में शतक लगाने वालों में क्विंटन डिकॉक का नाम भी शामिल है।

Tilak Varma In MI Vs GT Match: धीमी शुरूआत के बावजूद भी बनाया शतक

Tilak Varma IPL Record
Tilak Varma IPL Record (Source: Social Media)

हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि तिलक की शुरुआत धीमी थी। 14 ओवर के बाद वह 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन पर थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदला और अगली 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाना भी अपने आप में एक खास उपलब्धि है और ये उनके आईपीएल करियर का पहला शतक भी है।

Tilak Varma IPL Record
Tilak Varma IPL Record (Source: Social Media)

तिलक वर्मा के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 60 मैचों में 1643 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। वह 2022 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

Tilak Varma IPL Record: क्या था मैच का हाल?

Tilak Varma IPL Record
Tilak Varma IPL Record (Source: Social Media)

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। फिर जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 100 रन पर ही सिमट गई और मुंबई ने 99 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अश्वनी कुमार ने भी 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 15 रन देकर इस सीजन का अपना पहला विकेट हासिल किया।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi को फूट-फूट कर रोता देख KKR के साथी ने दिया हौसला, वायरल हुई वीडियो