Team India’s Coach statement on Abhishek Sharma: भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब सुपर-8 के मुकाबले खेलने उतरेगी. जिसके तहत रविवार को उनका सामना साउथ अफ्रीका के साथ होगा. हालांकि उससे पूर्व ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म उनके लिए सिरदर्द बना हुआ है.
जो लगातार 3 मैचों में जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच मोर्ने मोर्कल ने अभिषेक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आ रहे.
Team India’s Coach statement on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा को लेकर बोले मोर्ने मोर्कल
अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टी20 विश्व कप में पूरी तरह से खामोश रहा है. हालांकि ग्रुप-स्टेज में टीम इंडिया को इसका अधिक नुकसान नहीं हुआ. लेकिन सुपर-8 में जब यह टीम साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से टकराएगी, तब भारत को अभिषेक के बल्ले से रनों की दरकार रहेगी. टीम मैनेजमेंट युवा सलामी बल्लेबाज के फॉर्म को लेकर अधिक चिंतित नहीं है. ऐसा कहना था इंडियन टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का.
जो बीती शाम प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे. उन्होंने अभिषेक को लेकर कहा कि कि वो एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. साथ ही उनका ये भी कहना था कि अभिषेक का चलना न केवल टीम के लिए बल्कि दर्शकों और फैंस के लिए भी जरूरी है. मोर्कल ने अपने बयान में कहा,
‘टीम में इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. अभिषेक एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं, लेकिन सौभाग्य से उनकी जगह बाकी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका बखूबी अदा की है. आप चाहेंगे कि वो रन बनाए क्योंकि अब हम टूर्नामेंट के अहम चरण में आ गए हैं. मुझे पूरा यकीन है कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे. न केवल टीम के लिए बल्कि मैच देखने वाले तमाम दर्शकों के लिए भी. क्योंकि वो काफी एंटरटेनिंग हैं. अभिषेक नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. बस उन्हें अच्छी शुरुआत चाहिए ताकि वो लय में आ सकें.’
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा पर रहेंगी नजरें
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत सुपर-8 राउंड में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी. जो अबतक अपराजेय रही है. ऐसे में टीम इंडिया को अगर इस मैच में जीत दर्ज करनी है, तो अभिषेक शर्मा को अच्छी शुरुआत देनी होगी.
Read More: Afganistan को हर बड़ी जीत के काबिल बनाया फिर भी Head Coach का पद खोया
