अभिषेक शर्मा होंगे ड्रॉप! इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

By raj kiran

Published on:

Team India's 11 against England

Team India’s 11 against England: भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. अंतिम-4 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी. ये मुकाबला 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा.

जिसकी मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम करेगा. इस अहम मुकाबले में इंडियन टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव किए जाने की संभावना है. जिसके तहत ओपनर अभिषेक शर्मा को बाहर बिठाया जा सकता है.

Team India’s 11 against England: अभिषेक शर्मा हो सकते हैं ड्रॉप

Team India's 11 against England
Team India’s 11 against England

अभिषेक शर्मा के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 कुछ खास नहीं गुजरा है. अबतक उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले हैं. ग्रुप-स्टेज में पहले तीन मुकाबलों में वो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. जिसमें यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड शामिल है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उनके बल्ले से 15 रन निकले.

Team India's 11 against England
Team India’s 11 against England

वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ लेफ्ट हैंड बैटर ने 30 बॉल का सामना करके 55 रन ठोके. अपनी पारी में वो 4 चौके व 4 छक्के लगाने में कामयाब रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 10 रन बनाकर अभिषेक पवेलियन लौट गए. 6 पारियों में उनके नाम केवल 80 रन दर्ज है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम मैनेजमेंट उन्हें ड्रॉप कर सकती है. रिंकू सिंह उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती पर भी लटक रही है तलवार

Team India's 11 against England
Team India’s 11 against England

पिछले कुछ मैचों से भारत के नंबर-1 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही है. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 47 रन दे दिए. वहीं उनके खाते में केवल एक ही विकेट आया. जिम्बाब्वे के विरुद्ध वरुण ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ये खिलाड़ी काफी महंगे साबित हुए.

जहां वरुण चक्रवर्ती को 4 ओवर में 40 रन लगे. लेकिन विकेट वो एक ही चटका सके. वरुण चक्रवर्ती के इस औसत प्रदर्शन की काफी आलोचनाएं हो रही हैं. कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल करने की मांग की है. हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है. वरुण चक्रवर्ती पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने काफी भरोसा दिखाया है. ऐसे में कुलदीप के खेलने के चांस बेहद कम हैं.

 

Read More: अब कोई नहीं करेगा संजू सैमसन की काबिलियत पर शक, वेस्टइंडीज के खिलाफ बने भारत के हीरो, विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा