Team India Victory Parade: टी20 वर्ल्डकप 2026 की जीत का जश्न पूरे देश में जोर शोर से मनाया जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का मुकाबला खेलते हुए न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. अब क्रिकेट फैंस की नजर उस पल पर है जब चैंपियन टीम मुंबई की सड़कों पर विक्ट्री परेड करेगी. हालांकि BCCI की ओर से अभी कोई ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन तैयारियां शुरू होने की चर्चा है. माना जा रहा है कि टीम इंडिया की विक्ट्री परेड 11 या 12 मार्च के आसपास आयोजित की जा सकती है.
पहले दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात
Team India Victory Parade: रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी सबसे पहले दिल्ली जाएंगे और वहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि फाइनल में भारत की जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीम को बधाई दी थी और इस जीत को देश के लिए गर्व का पल बताया था.
मुंबई में होगा भव्य रोड शो
Team India Victory Parade: वहीं दिल्ली से लौटने के बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंचेगी, जहां भव्य ओपन-बस रोड शो का आयोजन होने की उम्मीद है. आमतौर पर यह विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव पर आयोजित की जाती है. लेकिन इस बार हो सकता है कि रोड शो की शुरुआत मुंबई के फेमस नरीमन पॉइंट के पास स्थित एनसीपीए से हो. इस परेड को ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में जाकर खत्म किया जाएगा. पिछले आयोजनों को देखते हुए यह परेड आमतौर पर शाम करीब 5 बजे शुरू हो सकती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा फैंस इसमें शामिल हो सकें.
वानखेड़े में होगा सम्मान समारोह
Team India Victory Parade: इसके बाद जैसे ही विक्ट्री परेड खत्म होगी वैसे ही वानखेड़े स्टेडियम में एक खास कार्यक्रम भी किया जाएगा. इस दौरान बीसीसीआई टीम इंडिया को सम्मानित कर सकती है और खिलाड़ियों को इनामी राशि भी सौंपी जा सकती है. इस कार्यक्रम में फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा. वहीं खबरें ये भी हैं कि मुंबई में ऐसी विक्ट्री परेड के दौरान सड़कों पर हजारों-लाखों फैंस जुटते हैं, तो ऐसे में वहां कोई दुर्घटना ना हो इसलिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया है.
फैंस को बेसब्री से इंतजार
Team India Victory Parade: फिलहाल क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर यह परेड आयोजित होती है, तो मुंबई की सड़कों पर एक बार फिर वही नजारा देखने को मिलेगा जब लाखों फैंस अपने चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे और पूरी रोड एक नीले समंदर में बदलती हुई दिखाई देगी.
Read More: गर्लफ्रैंड संग खुलेआम बीच मैदान में लेटे Hardika Pandya, फिर जो हुआ…..
