Team India mistakes Against South Africa: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को पहली हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट की दूसरी अपराजेय टीम साउथ अफ्रीका ने उन्हें करारी शिकस्त दे दी.
अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने इंडिया को 76 रनों से पराजित कर दिया. इस मैच में भारतीय टीम ने कई सारी गलतियां की. जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. जिनमें से एक ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर बिठाना था.
Team India mistakes Against South Africa: साउथ अफ्रीका ने भारत को चटाई धूल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीते 22 फरवरी को ग्रुप-1 में मौजूद भारत और साउथ अफ्रीका सुपर-8 के तहत आमने-सामने थी. जहां टॉस साउथ अफ्रीकी कैप्टन एडेन मारक्रम के पक्ष में रहा था. जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने आई प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बोर्ड पर टांग दिए. जिसमें डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस व ट्रिस्टन स्टब्स का अहम योगदान रहा.
मिलर ने 35 गेंदों पर 63, ब्रेविस ने 29 बॉल पर 45 व स्टब्स ने 24 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए. लेकिन एक समय साउथ अफ्रीकी टीम संघर्ष कर रही थी. उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उनके 3 विकेट केवल 20 रनों पर गिर गए थे. हालांकि उन्होंने शानदार वापसी की. टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं अर्शदीप सिंह के खाते में भी दो विकेट आए.
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन टीम के बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया. ईशान किशन शून्य के स्कोर पर चलते बने. अभिषेक शर्मा ने 15, तिलक वर्मा ने 1, कप्तान सूर्यकुमार यादव व हार्दिक पांड्या ने केवल 18-18 रन बनाए. नतीजा ये रहा कि भारतीय टीम 18.5 ओवर में ही 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. उन्हें 76 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय टीम के ऊपर भारी पड़ी ये गलतियां
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कलई खुल गई. टीम ने अपने वाइस कैप्टन अक्षर पटेल को ही नहीं खिलाया. एक बार फिर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को 11 में जगह मिली. जो बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप साबित हुए. बल्ले से सुंदर ने 11 रन बनाए. वहीं बॉलिंग में वो दो ओवर में एक भी विकेट हासिल करने में नाकाम साबित हुए.
वरुण चक्रवर्ती जो इस टीम के नंबर-1 स्पिनर हैं. वो काफी महंगे साबित हुए. उन्हें 4 ओवर में 47 रन पड़े. हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में 20 रन लुटाए. जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीकी टीम इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में सफल हो पाई. बैटिंग की बात करें तो ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया.
Read More: IND vs SA Highlights: 187 रन का लक्ष्य बना पहाड़, दबाव में टूटी भारतीय टीम
