टीम इंडिया के लिए सालभर का शेड्यूल BCCI ने किया जारी, जानें कब और किसके साथ होगी कौन सी सीरीज

By rishabhpandey

Published on:

Team India Match Schedule

Team India Match Schedule: इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के अगले 12 महीनों का इंटरनेशनल शेड्यूल जारी कर दिया है. बीसीसीआई ने सभी घरेलू सीरीज की तारीखों का एलान करते हुए अगले एक साल के अंदर इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ मैच खिलवाने का मन बना लिया है. टीम इंडिया को अपने घर पर अगले एक साल के अंदर कुल 22 मैच खेलने हैं, जो 17 शहरों में खेले जाएंगे.

Team India Match Schedule
Team India Match Schedule (Source: Social Media)

टीम इंडिया के इस घरेलू सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से होगी. वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा 27 सितंबर-17 अक्टूबर तक चलेगा, इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. उसके करीब 2 महीने बाद श्रीलंका टीम भारत खेलने आएंगी, जहां 13-27 दिसंबत तक तीन-तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

Team India Match Schedule: कब और कब कितने दौरे करेगी इंडियन टीम

Team India Match Schedule
Team India Match Schedule (Source: Social Media)

साल 2027 के जनवरी महीने में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसे 3-9 जनवरी तक तीन वनडे मैच खेलने हैं. वहीं जनवरी महीने के अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत आएगी. 21 जनवरी-27 फरवरी तक दोनों टॉप टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

Team India Match Schedule: भारत का शेड्यूल (घरेलू सीरीज)

Team India Match Schedule
Team India Match Schedule (Source: Social Media)

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर-17 अक्टूबर – 3 ODI और पांच टी20

श्रीलंका का भारत दौरा: 13 दिसंबर-27 दिसंबर – 3 ODI और तीन टी20

जिम्बाब्वे का भारत दौरा: 3 जनवरी-9 जनवरी – 3 ODI

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा: 21 जनवरी-27 फरवरी- 5 टेस्ट

अगले एक साल में भारत को सिर्फ एक घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी वजह से उसकी WTC फाइनल खेलने की उम्मीदें फीकी पड़ती नजर आ रही हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम अभी छठे स्थान पर है. बता दें कि वेस्टइंडीज से ठीक पहले भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलना है. उसके बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलने आयरलैंड जाएगी और वहीं से इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी, जहां उसे वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में ये देखा बेहद ही दिलचस्प होगा कि अलग-अलग फॉर्मेट के लिए टीम में कब और कितने बदलाव किए जाएंगे.

Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?