Team India Exposed Against Netherlands: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के तहत ग्रुप-स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में उन्होंने नीदरलैंड को 17 रनों से पराजित कर दिया.
शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. हालांकि इस मैच के दौरान इंडियन टीम की कमियां खुलकर सामने आईं. सुपर-8 के मुकाबलों से पहले उन्हें ये खामियां दूर करनी होंगी.
Team India Exposed Against Netherlands: भारत ने नीदरलैंड को दी शिकस्त
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 18 फरवरी की शाम ग्रुप-ए का आखिरी मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया. टॉस टीम इंडिया के पक्ष में रहा था. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने आई इंडियन टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया. ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रन ठोके.
वहीं हार्दिक पांड्या 21 बॉल पर 30 रन जड़ने में कामयाब रहे. एक समय भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन था. हालांकि इसके बाद दुबे और पांड्या ने टीम को संभाला और बेहतर स्थिति में लेकर गए. आखिर में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में 3 गेंदों पर 6 रन जड़ दिए.
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड के लिए माइकल लेविट ने 24, मैक्स ओ दाउद ने 20, बास डी लीडे ने 33, कॉलिन एक्रेमन ने 23 रनों का योगदान दिया. जैक लायन के बल्ले से आखिर में 16 गेंदों पर 26 रन आए. हालांकि भारत को हराने के लिए इतना काफी नहीं था. नीदरलैंड ने अच्छा फाइटबैक किया.
वह 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाने के साथ हार के अंतर को कम करने में कामयाब हो गई. भारतीय टीम की गेंदबाजी पर नजर डालें तो नंबर-1 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 14 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. शिवम दुबे भी 2 विकेट झटकने में कामयाब रहे.
सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की कमियां आईं सामने
नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके. वह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार खाता नहीं खोल सके. सुपर-8 से पहले अभिषेक का फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब है. इसके अलावा अर्शदीप सिंह भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं. अबतक 3 मैचों में ये लेफ्ट आर्म पेसर 3 ही विकेट ले पाए हैं.
नीदरलैंड के विरुद्ध उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया. जो इंडियन टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. सुपर-8 से पहले मेन इन ब्लू को अपनी इन कमजोरियों को दूर करने की जरूरत होगी. फिर तो उन्हें ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकेगा.
Read More: नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ किया वो काम, जिसके लिए पूरी दुनिया कर रही है उनकी जमकर तारीफ
