भारत का T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाना अभी भी संभव, बस इन दो बातों का रखना होगा ध्यान

By raj kiran

Published on:

T20 World Cup Semi Final Scenario for India: टीम इंडिया के ऊपर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने की तलवार लटक रही है. सुपर-8 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका ने करारी शिकस्त दे दी. अब इंडियन टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं, ये कहना फिलहाल बेहद मुश्किल है. मेन इन ब्लू को कुछ करिश्मा करना होगा, तभी वो अंतिम-4 में क्वालीफाई कर पाएगी.

T20 World Cup Semi Final Scenario for India: भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल

T20 World Cup Semi Final Scenario for India
T20 World Cup Semi Final Scenario for India

भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप-स्टेज तक सब सही किया था. हालांकि सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में वो बुरी तरह एक्सपोज हो गई. टीम की कई सारी खामियां खुलकर सामने आईं. जिसको लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही हैं. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा जैसे कुछ आउट ऑफ फॉर्म प्लेयर्स को बाहर किए जाने की भी मांग की जा रही है.

साउथ अफ्रीका ने इस टीम को न केवल हराया बल्कि घुटने टेकने पर भी मजबूर कर दिया. मेहमान टीम ने होस्ट नेशन को 76 रनों से धूल चटाई थी. जिससे सेमीफाइनल में जाने की उनकी संभावनओं को ठेस पहुंची.

अगले राउंड में जाने के लिए करना होगा ये मुश्किल काम

T20 World Cup Semi Final Scenario for India
T20 World Cup Semi Final Scenario for India

टीम इंडिया अभी भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर नहीं हुई है. सेमीफाइनल में पहुंचने के उनके चांसेज अभी भी बरकरार हैं. हालांकि उसके लिए उन्हें बेहद मुश्किल काम करना होगा. सूर्या की टीम को अपने अगले दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. पहले वो वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. फिर उनका सामना जिम्बाब्वे के साथ होगा. इन दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है.

T20 World Cup Semi Final Scenario for India
T20 World Cup Semi Final Scenario for India

विंडीज टीम एक बार फिर खतरनाक नजर आ रही है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन ठोक दिए. जिसके बाद विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है. ऐसे में इंडियन टीम को उन्हें हराना है तो अच्छा खेलना होगा. साथ ही जिम्बाब्वे ने जो ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ किया, उसके बाद वो उसे भी हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करेगी. इसके अलावा भारतीय टीम को ये उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दो मैचों में भी जीत दर्ज करे.

 

Read More: अक्षर पटेल को किया बाहर, महंगे साबित हुए वरुण चक्रवर्ती, साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां चूकी टीम इंडिया