T20 World Cup जीतकर सूर्यकुमार यादव नहीं हैं खुश, जानें क्यों?

By rishabhpandey

Published on:

Suryakumar On Olympics

Suryakumar On Olympics: t20 World Cup जीतने के बाद बीते दिन रविवार, 8 मार्च को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. फाइनल में पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद न्यूजीलैंड को एक तरफा मात देकर भारत कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना. ऐसे में एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं. लेकिन वर्ल्ड कप जीतने से ही सूर्यकुमार सेटिस्फाई नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अब ये एलान किया है कि भारतीय टीम का अगला लक्ष्य ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना है.

ओलंपिक्स गोल्ड जीतना है लक्ष्य

Suryakumar On Olympics
Suryakumar On Olympics (Source: Social Media)

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत को ऐतिहासिक बताया, लेकिन साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों की बात भी की. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, “ये जीत बहुत खास है. मगर सबसे बड़ा लक्ष्य ओलंपिक्स हैं, ओलंपिक्स गोल्ड मेडल और उसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को जीतना है.”

Suryakumar On Olympics
Suryakumar On Olympics (Source: Social Media)

क्रिकेट पहली बार 1900 ओलंपिक्स में खेला गया था, लेकिन उसके 128 साल बाद अब फिर से ये Los Angeles Olympics 2028 में वापस खेला जाएगा. भारतीय टीम ने 17 सालों बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था, उसके बाद भारत की टी20 टीम ने आक्रामक खेलना शुरू किया और फाइनली सूर्यकुमार की कप्तानी में भी इस साल का वर्ल्ड कप जीता.

ODI ट्रॉफी कब जीतेंगे?

Suryakumar On Olympics
Suryakumar On Olympics (Source: Social Media)

अब अगले साल 2027 में इंडिया ODI वर्ल्ड कप खेलने वाली है, जो कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. भारत ने आखरी ODI वर्ल्ड कप साल 2011 में जीता था उसके बाद से ODI वर्ल्ड कप का सपना पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन अगले साल 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप में भारत की फॉर्म देखकर ये पूरी उम्मीद है कि वो हमारे ही हिस्से में आएगा.

Read More: गर्लफ्रैंड संग खुलेआम बीच मैदान में लेटे Hardika Pandya, फिर जो हुआ…..