IPL शुरू होने स पहले ही दानव बनें SRH के बेट्समैन, अभिषेक शर्मा से लेकर ईशान किशन तक हर किसी ने बॉलर्स की लगाई क्लास

By rishabhpandey

Published on:

Sunrisers Hyderabad Practice Match

Sunrisers Hyderabad Practice Match: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 को शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और SRH की टीम ने अभी से ये ऐलान कर दिया है कि वो इस बार सच में बीस्ट मोड में उतरने वाले हैं. 28 मार्च को इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की आजमाइश कर ली है.

दरअसल आईपीएल से पहले SRH A और SRH B के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपने ही गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. अभिषेक शर्मा इस प्रैक्टिस मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनके बल्ले से एसआरएच ए के लिए सिर्फ 42 गेंद पर 94 रन आए.

Sunrisers Hyderabad Practice Match: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ये मैच

Sunrisers Hyderabad Practice Match (Source: Social Media)

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच में एसआरएच ए ने 9 विकेट पर 253 रन बनाए. इस दौरान हेनरिक क्लासेन के बल्ले से 31 गेंद पर 49 रन निकले, जबकि अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने 16 गेंदों पर 47 रन जड़े. एसआरएच ए ने 21 ओवर बल्लेबाजी की. जयदेव उनादकट ने 5 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने भी तीन विकेट लिए.

Sunrisers Hyderabad Practice Match: एसआरएच बी ने बनाए 282 रन

Sunrisers Hyderabad Practice Match (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें एसआरएच बी टीम की तो इस टीम ने भी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए. इस दौरान ईशान किशन ने सिर्फ 25 गेंद पर 72 रनों की शानदार पारी खेली. सलिल अरोड़ा ने एसआरएच बी के लिए भी बल्लेबाजी की और इस बार उन्होंने 26 गेंद पर 56 रन बनाए. हर्ष दुबे ने अपने बल्ले से 14 गेंद पर नाबाद 37 रनों का योगदान दिया. तो वहीं बॉलिंग में हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

Sunrisers Hyderabad Practice Match: आईपीएल 2026 का पहला मैच खेलेगी सनराइजर्स हैदराबाद

Sunrisers Hyderabad Practice Match (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईपीएल 2026 का जो पहला मैच होना है उसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में एसआरएच के सामने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी. ऐसे में ईशान किशन इस मैच के दौरान टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. तो यहां देखने वाली बात ये होगी कि क्या ईशान अपनी कप्तानी में इस साल का पहला मैच टीम को जीता पाते हैं या नहीं.

Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव

Exit mobile version