श्रीलंका ने पाकिस्तान की लुटिया डुबोई, खुद तो बाहर हुए, पड़ोसियों का भी कर दिया बेड़ा गर्क

By raj kiran

Published on:

Sri Lanka ruins Pakistan chances in T20 WC

Sri Lanka ruins Pakistan chances in T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर अब समाप्त हो चुका है. पाकिस्तान के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता भरा रहेगा. ये मैच श्रीलंकाई टीम जीत भी जाए तो भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी.

श्रीलंका की ऐसी स्थिति न्यूजीलैंड ने की. जिन्होंने 25 फरवरी को सुपर-8 के तहत हुए मुकाबले में श्रीलंका को उन्हीं के घर में करारी शिकस्त दे दी. इस मैच में कीवियों ने 61 रनों से बाजी मार ली. हार के साथ श्रीलंका ने पाकिस्तान की भी लुटिया डुबो दी है.

Sri Lanka ruins Pakistan chances in T20 WC: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई श्रीलंका

Sri Lanka ruins Pakistan chances in T20 WC

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जाने के उनके सपने कुचल दिए. ये मुकाबला कोलंबो में आयोजित किया गया था. टॉस श्रीलंका के पक्ष में रहा. कप्तान दासुन शनाका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया. उनके लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों पर 47 रन ठोके. वहीं रचिन रविंद्र के बल्ले से भी 32 रनों की पारी निकली.

Sri Lanka ruins Pakistan chances in T20 WC

श्रीलंका की बॉलिंग पर नजर डालें तो महीश तीक्षणा और दुष्मंता चमीरा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका को जीत के लिए 169 रन बनाने थे. हालांकि ये टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 107 रनों तक ही पहुंच पाई. 31 रनों के साथ कमिंडु मेंडिस अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे. कीवी टीम के स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया. रचिन रविंद्र ने 4 विकेट अपने नाम किए. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

पाकिस्तान के लिए भी खड़ी हुईं मुश्किलें

Sri Lanka ruins Pakistan chances in T20 WC

श्रीलंका अपने ही घर में आयोजित टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी हार के साथ पाकिस्तान पर भी बाहर होने की तलवार लटक गई है. पाकिस्तान को चाहिए था कि श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा दे. फिर कीवी टीम अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से भी हार जाए.

वहीं पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत जाए. अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है. उन्हें चाहिए कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा दे. फिर पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला बड़े अंतर से अपने नाम कर ले.

 

Read More: विराट कोहली को लेकर अहमद शहजाद का बड़ा बयान, गौतम गंभीर की टीम इंडिया पर साधा निशाना

Exit mobile version